फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2023: पवित्र रमजान महीना शुरू, आज पहला रोजा, जानें सहरी और इफ्तार का समय

Fri, 24 Mar 2023 11:04 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
Ramadan 2023 Shehri and Iftar time table First Roza on 23rd March Know Prayer Timing in Hindi
ramadan 2023 time table - फोटो : अमर उजाला

Ramadan 2023 Date: मुस्लिम समुदाय रमजान के महीने को परम पवित्र मानता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है। रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। अरबी शब्दकोश में उपवास को सौम कहा जाता है, इसलिए इस मास को अरबी में माह-ए-सियाम भी कहते हैं। फारसी में उपवास को रोजा कहते हैं। 24 मार्च यानी आज से यह पाक महीना शुरू हो गया है। आज पहला रोजा है। रमजान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और फिर शाम में इफ्तार करके रोजा खोला जाता है। माना जाता है कि रमजान की शुरुआत चांद दिखने के अगले दिन से होता है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि मक्का में आज चांद नजर आता है तो कल से आरंभ हो सकता है। आइए जानते हैं सहरी और इफ्तार का सही समय। 


 

Ramadan 2023 Shehri and Iftar time table First Roza on 23rd March Know Prayer Timing in Hindi
ramadan 2023 time table

क्या है सहरी
रोजे की शुरुआत सुबह सूरज निकलने से पहले फज्र की अजान के साथ होती है। इस समय सहरी ली जाती है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान माह में सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है। इसे सहरी नाम से जाना जाता है। सहरी करने का समय पहले से ही निर्धारित कर दिया जाता है।  

Ramadan 2023 Shehri and Iftar time table First Roza on 23rd March Know Prayer Timing in Hindi
ramadan 2023 time table - फोटो : ramadan

क्या है इफ्तार
दिनभर बिना खाए-पिए रोजा रहने के बाद शाम को नमाज पढ़ने के बाद खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। यह शाम को सूरज ढलने पर मगरिब की अजान होने पर खोला जाता है। इसी को इफ्तार नाम से जाना जाता है। इसके बाद से सुबह सहरी से पहले व्यक्ति कुछ भी खा पी सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2023 Shehri and Iftar time table First Roza on 23rd March Know Prayer Timing in Hindi
ramadan 2023 time table
तारीख सहरी का समय  इफ्तार का समय
24 मार्च 2023 प्रातः 5:01 सायं 06:37
25 मार्च 2023 प्रातः 5:00 सायं 06:38
26 मार्च 2023     प्रातः 4:59 सायं 06:38
27 मार्च 2023 प्रातः 4:57 सायं 06:39
28 मार्च 2023 प्रातः 4:56  सायं 06:39
29 मार्च 2023 प्रातः 4:55 सायं 06:40
30 मार्च 2023 प्रातः 4:53 सायं 06:40
31 मार्च 2023 प्रातः 4:52 सायं 06:41
01 अप्रैल 2023 प्रातः 4:51 सायं 06:41
02 अप्रैल 2023 प्रातः 4:50 सायं 06:42
03 अप्रैल 2023 प्रातः 4:48 सायं 06:43
04 अप्रैल 2023 प्रातः 4:47 सायं 06:43
05 अप्रैल 2023 प्रातः 4:46 सायं 06:44
06 अप्रैल 2023 प्रातः 4:45 सायं 06:44
07 अप्रैल 2023 प्रातः 4:43 सायं 06:45
08 अप्रैल 2023 प्रातः 4:42 सायं 06:45
09 अप्रैल 2023 प्रातः 4:41 सायं 06:46
10 अप्रैल 2023 प्रातः 4:40 सायं 06:46
11 अप्रैल 2023 प्रातः 4:38 सायं 06:47
12 अप्रैल 2023 प्रातः 4:37 सायं 06:48
13 अप्रैल 2023 प्रातः 4:36 सायं 06:48
14 अप्रैल 2023 प्रातः 4:35 सायं 06:49
15 अप्रैल 2023 प्रातः 4:33 सायं 06:49
16 अप्रैल 2023 प्रातः 4:32 सायं 06:50
17 अप्रैल 202 प्रातः 4:31 सायं 06:50
18 अप्रैल 2023 प्रातः 4:30 सायं 06:51
19 अप्रैल 2023 प्रातः 4:28 सायं 06:52
20 अप्रैल 2023 प्रातः 4:27 सायं 06:52
21 अप्रैल 2023 प्रातः 4:26 सायं 06:53
विज्ञापन
Ramadan 2023 Shehri and Iftar time table First Roza on 23rd March Know Prayer Timing in Hindi
ramadan 2023 time table - फोटो : अमर उजाला

रमजान में रखें इन नियमों का पालन 
इस बार रमजान का महीना पूरे 30 दिन का होगा। इस बार आखिरी रोजा 21 अप्रैल को होगा और इस हिसाब से इस बार ईद 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। रमजान के महीने में कुछ सख्त नियमों का पालन करना अनिवार्य है। आइए जानते हैं क्या है वो नियम। 

  • रमजान के दौरान हर रोजेदार के लिए पांच वक्त की नमाज बहुत जरूरी है। 
  • रमजान के पवित्र महीने में ईद से पहले जकात यानी दान बेहद जरूरी है। 
  • जकात में अपने सालभर की कमाई का ढाई फीसदी हिस्सा जरूरतमंदों को दान देना अच्छा होता है। 
  • इस महीने इबादत करने वाले हर शख्स को अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed