फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Darbar: क्या घर में रख सकते हैं राम दरबार? जानें क्या कहता है नियम

Sat, 07 Jun 2025 01:41 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 07 Jun 2025 01:41 PM IST
सार

कई लोगों के मन में यह जिज्ञासा बढ़ रही है कि क्या राम दरबार की स्थापना अपने घर में भी की जा सकती है? अगर हां, तो इसके लिए किन नियमों का पालन करना चाहिए और इससे क्या लाभ मिलते हैं? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Ram Darbar Can we keep Ram Darbar in our home ghar mein ram darbar sthapna niyam aur labh
क्या घर में राम दरबार की स्थापना कर सकते हैं? - फोटो : सूचना विभाग

Ram Darbar Vastu Niyam: 5 जून को राम नगरी अयोध्या में पूरे विधि विधान के साथ खास अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर खास वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। अयोध्या और काशी के 101 आचार्यों ने मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। ऐसे में कई लोगों के मन में यह जिज्ञासा बढ़ रही है कि क्या राम दरबार की स्थापना अपने घर में भी की जा सकती है? अगर हां, तो इसके लिए किन नियमों का पालन करना चाहिए और इससे क्या लाभ मिलते हैं? आज हम इस लेख में इन सभी सवालों के बारे में जानेंगे।


 
Vat Purnima vrat 2025: जून महीने में कब रखा जाएगा वट पूर्णिमा का व्रत? जानें सही तिथि और महत्व
Pradosh Vrat: पहली बार करने जा रहे हैं प्रदोष व्रत? जानें पूजा विधि से लेकर उद्यापन तक के नियम

Ram Darbar Can we keep Ram Darbar in our home ghar mein ram darbar sthapna niyam aur labh
क्या घर में राम दरबार की स्थापना कर सकते हैं? - फोटो : adobe stock

क्या घर में राम दरबार की स्थापना कर सकते हैं?
घर में राम दरबार स्थापित किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि यह साधारण मूर्तियों की स्थापना नहीं है, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और उनके पूरे दरबार को सम्मानपूर्वक स्थान देना है। इसलिए कुछ विशेष नियमों और मर्यादाओं का पालन आवश्यक है।

Ram Darbar Can we keep Ram Darbar in our home ghar mein ram darbar sthapna niyam aur labh
राम दरबार की दिशा क्या होनी चाहिए? - फोटो : adobe stock

राम दरबार की दिशा क्या होनी चाहिए?
घर में राम दरबार स्थापित करने के लिए उत्तर, पूर्व या पश्चिम दिशा का चयन करना सबसे उचित होता है। इन दिशाओं का उल्लेख शास्त्रों में किया गया है और यह शुभ मानी जाती हैं। इसके साथ ही घर में भगवान की सेवा के नियम, मंदिरों से थोड़े अलग होते हैं। अतः घर में राम दरबार स्थापित करते समय विशेष अनुशासन जरूरी है।

Mangal Gochar: आज मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव और उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Darbar Can we keep Ram Darbar in our home ghar mein ram darbar sthapna niyam aur labh
घर में राम दरबार की पूजा कैसे करें? - फोटो : adobe stock
घर में राम दरबार की पूजा कैसे करें?
  • सूर्योदय से पहले उठकर नित्यकर्म के बाद स्नान करना चाहिए।
  • दरबार में प्रवेश से पहले साफ-सुथरे और मर्यादित वस्त्रों पहनें।
  • राम दरबार में प्रवेश करने से पहले तीन बार ताली बजाकर प्रभु को जागृत करें।
विज्ञापन
Ram Darbar Can we keep Ram Darbar in our home ghar mein ram darbar sthapna niyam aur labh
घर में राम दरबार की पूजा कैसे करें? - फोटो : adobe stock
  • गंगाजल, नर्मदा जल या किसी शुद्ध स्रोत के जल से भगवान को स्नान कराएं। फूल अर्पित करें और श्रृंगार करें।
  • भगवान को श्रद्धा से पकवानों का भोग लगाएं और फिर आरती करें।
  • इस तरह की लघु सेवा से घर में ही प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त की जा सकती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed