फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Last Somwar 2023: सावन का अंतिम सोमवार आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए जप लें ये मंत्र

Mon, 28 Aug 2023 10:00 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 28 Aug 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
Last Sawan Somvar 2023 Chant These Mantras On The Last Monday Of Sawan
सावन का अंतिम सोमवार आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए जप लें ये मंत्र - फोटो : iStock

Sawan Last Somwar Vrat 2023: सावन के प्रत्येक सोमवार शिव पूजा के लिए उत्तम माने जाते हैं। आज यानी 28 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है। ऐसे में महादेव को प्रसन्न करने के लिए आज भक्तों के पास आखिरी मौका है। सावन सोमवार के दिन शिव जी के भक्त व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर जलाभिषेक करते हैं। सावन सोमवार के दिन सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग जाती है। इस दिन जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। इस बार सावन का आखिरी सोमवार बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन सोम प्रदोष व्रत भी है। ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत रखने के साथ शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास मंत्रों का जाप जरूर करें। ये रहे शिव जी के चमत्कारी मंत्र... 

Sawan Last Somwar Vrat 2023: सावन का आखिरी सोमवार आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से करें पूजा 

Last Sawan Somvar 2023 Chant These Mantras On The Last Monday Of Sawan
सावन का अंतिम सोमवार आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए जप लें ये मंत्र - फोटो : iStock
शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार आज यानी 28 अगस्त को शाम 06 बजकर 22 मिनट तक सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसे में आप सुबह सावन सोमवार व्रत की पूजा के साथ ही शाम को प्रदोष व्रत की पूजा भी कर सकते हैं। इस दिन सुबह पूजा का मुहूर्त 09 बजकर 09 से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक है। इसके बाद प्रदोष काल में पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 48 मिनट से रात 09 बजकर 02 तक है।

Last Sawan Somvar 2023 Chant These Mantras On The Last Monday Of Sawan
सावन का अंतिम सोमवार आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए जप लें ये मंत्र - फोटो : iStock
निरोगी जीवन के लिए मंत्र
इस मंत्र को बहुत चमत्कारी माना जाता है। यदि आप निरोगी जीवन जीना चाहते हैं तो सावन के आखिरी सोमवार पर इस मंत्र का जाप जरूर करें। 

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः 
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् 
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् 
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।।

Sawan Pradosh Vrat 2023: आज सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर बन रहा खास योग, शिव पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Last Sawan Somvar 2023 Chant These Mantras On The Last Monday Of Sawan
सावन का अंतिम सोमवार आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए जप लें ये मंत्र - फोटो : iStock
सुख समृद्धि के लिए मंत्र
सावन के आखिरी सोमवार पर शिव जी को प्रसन्न करने और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जाप 101 बार करें। 

ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।

विज्ञापन
Last Sawan Somvar 2023 Chant These Mantras On The Last Monday Of Sawan
सावन का अंतिम सोमवार आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए जप लें ये मंत्र - फोटो : iStock
ऐश्वर्य और यश की प्राप्ति के लिए मंत्र

जीवन में ऐश्वर्य और यश की प्राप्ति के लिए सावन के आखिरी सोमवार पर शिव जी का ध्यान करें। साथ ही ''ॐ ऐं नम: शिवाय'' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप 101 बार कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed