फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2018: जानिए रक्षाबंधन से जुड़ी 7 रोचक जानकारियां और कहानियां

Thu, 23 Aug 2018 08:17 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2018 interesting stories and facts about rakhi

26 अगस्त को रक्षाबंधन है। इस त्योहार पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके जीवन में सुख -समृद्धि की कमाना करती हैं। इसके बदले में भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन से जुड़ी कई जानकारियां और कहानियां है जिसके बारे में शायद आपको मालूम नहीं होगा।   

raksha bandhan 2018 interesting stories and facts about rakhi
पौराणिक कथा
रक्षाबंधन से जुड़ी एक पौराणिक कथा है जिसके अनुसार मृत्यु के देवता यमराज और यमुना भाई-बहन थे। एक बार यमुना ने अपने भाई यमराज को रक्षासूत्र बांधा और लंबी उम्र का आर्शीवाद दिया था। तभी से यह परंपरा हर श्रावण पूर्णिमा को चलती आ रही है। 
raksha bandhan 2018 interesting stories and facts about rakhi

एक अन्य पौराणिक कथा
एक दूसरी पौराणिक कथा भी है जिसके अनुसार एक बार राजा इंद्र और दानवों के बीच भयंकर युद्ध छिड़ गया था जिसमें इंद्र की पराजय होने लगी थी। तब इंद्र की पत्नी शुची ने गुरु बृहस्पति के कहने पर इन्द्र की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा था। इस रक्षा सूत्र के कारण ही दानवों पर राजा इंद्र की जीत हो सकी थी। तब से रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2018 interesting stories and facts about rakhi
महाभारत में राखी
महाभारत के युद्ध में पांडवों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए श्रीकृष्ण ने युद्धिष्ठिर को सेना की रक्षा के लिए राखी के रस्म का सुझाव दिया था। इसके अलावा कुंती ने अपने पौत्र अभिमन्यु और द्रोपदी ने श्रीकृष्ण को राखी बांधी थी।
 
विज्ञापन
raksha bandhan 2018 interesting stories and facts about rakhi
ऐतिहासिक कहानी
महान कवि और नोबल विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर ने बंगाल के विभाजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम के बीच भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए रक्षाबंधन मनवाया था। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने  हिंदू और मुसलमानों को एक दूसरे को राखी बांधने के लिए प्रोत्साहित किया। ताकि शान्ति बनी रहे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed