फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajyog: इन राशि वालों की कुंडली में होता है जन्मजात राजयोग, जीवन में खूब कमाते हैं धन

Thu, 17 Apr 2025 04:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Apr 2025 04:43 PM IST
सार

कुंडली में राजयोग बनने पर व्यक्ति का जीवन राजाओं की तरह व्यातीत होता है। कई लोगों की कुंडली में कई तरह के राजयोग होते हैं। ये राजयोग व्यक्ति को जीवन में अपार सफलता, धन-धान्य में वृद्धि, मान-सम्मान और लाभ के कई अवसर दिलाते हैं।

विज्ञापन
rajyog in kundali these zodiac signs will be very lucky
जन्म कुंडली में राजयोग - फोटो : Adobe Stock

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां, 9 ग्रह और 27 नक्षत्रों के संयोग से जन्म कुंडली का निर्माण होता है। जातक के जन्म के समय आकाश मंडल में मौजूद ग्रहों और नक्षत्रों की स्थितियों के आधार पर जन्मपत्री बनती है। जन्मकुंडली में कई तरह के राजयोग भी उसी समय बनते हैं, जिससे व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण होता है। कुंडली में राजयोग होने व्यक्ति को सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। व्यक्ति के जीवन में धन-दौलत और सुविधाओं की कोई भी कमी नहीं रहती। कुंडली में राजयोग बनने पर व्यक्ति को जीवन में कई तरह की सफलताएं प्राप्ति होती हैं।  



वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में राजयोग बनने पर व्यक्ति का जीवन राजाओं की तरह व्यातीत होता है। कई लोगों की कुंडली में कई तरह के राजयोग होते हैं। ये राजयोग व्यक्ति को जीवन में अपार सफलता, धन-धान्य में वृद्धि, मान-सम्मान और लाभ के कई अवसर दिलाते हैं। इन लोगों के जीवन में परेशानियां कम आती हैं और बहुत जल्दी सफलता प्राप्त होती है। कुछ राशि के लोग ऐसे होते हैं जिनके जन्म लेते ही उनकी कुंडली में राजयोग बना होता है। इस राशि के लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 

rajyog in kundali these zodiac signs will be very lucky
राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की जन्मकुंडली में जन्मजात ही राजयोग का सुख लिखा होता है। इस राशि के लोग बहुत ही भाग्यशाली और मेहतनी होते हैं। इस राशि के लोग मन में जो भी ठान लेते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं। इनकी सभी तरह की इच्छाएं जल्द से जल्द पूरी होती हैं। ये लोग जिस भी काम में हाथ लगाते हैं उसको जरूर पूरा करते हैं। ऐसे लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है। 
rajyog in kundali these zodiac signs will be very lucky
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक भी भाग्यशाली माने जाते हैं। क्योंकि इनकी जन्मकुंडली में भी जन्म लेते ही राजयोग का सुख होता है। इस राशि के लोग अपने स्वभाव और व्यवहार के सहारे हर किसी का दिल बहुत ही आसानी के साथ जीत लेते हैं। इस राशि के लोगों के जीवन में कभी धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं होती है। ये अपना पूरा जीवन बहुत ही शौक और मौज के साथ व्यतीत होता है। इन्हे जल्द ही कार्यो में सफलता मिल जाती है। 

Guru Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति साल 2032 तक रहेंगे अतिचारी, जानें राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
rajyog in kundali these zodiac signs will be very lucky
राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के लोगों को भी जन्म के साथ ही राजयोग का सुख मिलना आरंभ हो जाता है। इस राशि के लोग अपने भाग्य के सहारे हर एक काम को जल्द से जल्द पूरा कर लेते हैं। इन्हे अपनी मेहतन का पूरा फल बहुत ही आसानी के साथ मिलता है। ये अपने जीवन में खूब धन-दौलत अर्जित करने में कामयाब होते हैं। इस राशि के लोग अपने भाग्य के बल पर सबकुछ पाने के अधिकारी होते हैं। 

Favourite Rashi: वृषभ सहित इन राशियों पर है भगवान विष्णु का आशीर्वाद, जीवन में आएगी ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि



 
विज्ञापन
rajyog in kundali these zodiac signs will be very lucky
राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधा और धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है। इस राशि के लोग जिस किसी काम में हाथ लगाते हैं उनको इसका पूरा लाभ मिलता है। इनकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होते हैं। जीवन में मान-सम्मान की कोई भी कमी नहीं रहती है। 

Rahu Gochar 2025: राहु का कुंभ राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगी करियर में उन्नति और धन लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed