फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Tips: कौए का सिर पर बैठना शुभ है या अशुभ? क्यों दी जाती है मृत्यु की झूठी खबर?

Thu, 17 Apr 2025 01:08 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 17 Apr 2025 01:08 PM IST
सार

माना जाता है कि कौए की गतिविधियों से भविष्य की घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस धारणा के पीछे की वजह क्या है और यह किस बात का संकेत देती है। 

विज्ञापन
Crow sitting on head meaning superstition know what happens if crow sits on your head
सिर पर कौए का बैठना शुभ या अशुभ? - फोटो : Freepik
Crow Sitting On Head Indicate: प्राचीन काल से भारत में कई मान्यताएं लोगों की सोच और जीवन का हिस्सा रही हैं। इनमें से कुछ मान्यताएं श्रद्धा से जुड़ी होती हैं, जबकि कुछ डर पर भी आधारित होती हैं। इन्हीं में से एक मान्यता है "सिर पर कौए का बैठना", कई लोग इसे किसी अनहोनी का संकेत मानते हैं। 


कौआ बेहद बुद्धिमान होता है और यह इंसानों की गतिविधियों को भी बारीकी से समझता है। अक्सर वह इंसानी बस्तियों के आसपास नजर आता है और उसकी हरकतें लोगों का ध्यान खींचती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि कौए की गतिविधियों से भविष्य की घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस धारणा के पीछे की वजह क्या है और यह किस बात का संकेत देती है। 
 

Akshaya Tritiya 2025: कैसे होते हैं अक्षय तृतीया पर जन्म लेने वाले बच्चे? जानें कैसा होता है उनका जीवन

Puja Rules: पूजा करने के बाद गलती से भी नहीं करने चाहिए ये काम, मिल सकते हैं विपरीत परिणाम

Vaishakh Amavasya 2025: कब है वैशाख अमावस्या? यहां जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Crow sitting on head meaning superstition know what happens if crow sits on your head
सिर पर कौए का बैठना - फोटो : freepik
सिर पर कौए का बैठना
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के सिर पर कौआ बैठ जाए, तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि यह घटना जीवन में किसी बड़े संकट या मृत्यु जैसे कष्ट की ओर इशारा करती है। ऐसे मामलों में कुछ लोग एक उपाय के तौर पर उस व्यक्ति की झूठी मृत्यु की खबर फैलाते हैं, जिससे इस बुरी ऊर्जा को टाला जा सके।

 
Crow sitting on head meaning superstition know what happens if crow sits on your head
कौए से जुड़े सकारात्मक संकेत  - फोटो : Freepik
कौए से जुड़े सकारात्मक संकेत 
  • अगर कोई कौआ पीछे से आकर पास से उड़ जाए, तो इसे लाभ का संकेत माना जाता है।
  • अगर कौआ दाईं ओर से उड़कर बाईं ओर जाए, तो यह सफल यात्रा का संकेत होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Crow sitting on head meaning superstition know what happens if crow sits on your head
कौए से जुड़े सकारात्मक संकेत  - फोटो : adobe stock

  • माना जाता है कि अगर कौआ उत्तर दिशा की ओर मुख करके बोले, तो शुभ समाचार मिलने की संभावना होती है।
  • यदि वह रोटी या भोजन मुंह में दबाकर उड़ता नजर आए, तो इसे धन प्राप्ति या मेहमान के आने का संकेत माना जाता है।

विज्ञापन
Crow sitting on head meaning superstition know what happens if crow sits on your head
अशुभ संकेत - फोटो : Freepik

अशुभ संकेत

  • कौवे का सिर पर बैठना या छूकर निकल जाना बेहद अशुभ माना जाता है। इसे शनि या किसी बड़ी परेशानी से जोड़ा जाता है।
  • कई पुरानी कथाओं और ग्रंथों में कौवे को मृत्यु, युद्ध या अनहोनी से जोड़ा गया है। माना जाता है कि यह उन जगहों पर मंडराता है, जहां कोई अनहोनी होने वाली हो।


Astrology Tips: बेहद गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव की होती हैं इन राशियों की लड़कियां, अपनी शर्तों पर करती हैं काम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed