Pitru Paksha 2023: श्राद्ध-कर्म में तर्पण को सबसे महत्वपूर्ण अंग माना गया है। इसके बाद श्रद्धानुसार भोजन बनाकर कराना दूसरा महत्वपूर्ण अंग है। तीसरा अंग है त्याग। इसके तहत श्राद्ध पक्ष में बनने वाले भोजन को छह भागों में विभाजित किया गया है। शास्त्रों में गाय, कौवा, बिल्ली, कुत्ता और ब्राह्मण को भोजन कराकर पितरों को सुखी और प्रसन्न करने की बात कही गई है। माना जाता है कि पितरों के हिस्से के भोजन को इन्हीं भागों से उन तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में जरूरी है कि श्राद्ध संपन्न करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाए।
Pitru Paksha 2023: पाना चाहते हैं पूर्वजों की कृपा, तो पितृपक्ष में करें इन नियमों का पालन
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:45 PM IST
सार
Pitru Paksha 2023: शास्त्रों में गाय, कौवा, बिल्ली, कुत्ता और ब्राह्मण को भोजन कराकर पितरों को खुश करने की बात लिखी गई है। पितरों के हिस्से के भोजन को इन्हीं भागों से उन तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन