फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitru Paksha 2023: पितृदोष से मुक्ति के लिए इन 3 तिथियों पर करें श्राद्ध, पितृ जरूर होंगे प्रसन्न

Wed, 27 Sep 2023 07:25 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 07:25 AM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha 2023 auspicious shradh dates sarvapitri amavasya bharani navmi shradh in hindi
Pitru Paksha 2023 - फोटो : amar ujala

Pitru Paksha 2023 auspicious shradh dates: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा से पितृपक्ष शुरू होता हैं और इसका समापन अश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन हो जाता है। पितृ पक्ष जिसे श्राद्ध या श्राद्ध पक्ष  के नाम से भी जाना जाता है, एक 16 दिवसीय हिंदू अनुष्ठान है। यह अनुष्ठान अपने पूर्वजों को सम्मान देने और उनको स्मरण करने के लिए किया जाता है। यह मृतक की आत्माओं की शांति और उनको मोक्ष की प्राप्ति कराने के लिए बड़ी श्रद्धा के साथ किया जाता है। धार्मिक  मान्यता के अनुसार यह अनुष्ठान परिवार के सबसे बड़े बेटे द्वारा किया जाता है और इसमें विभिन्न रीति-रिवाज शामिल होते हैं। साल 2023 में पितृ पक्ष 29 सितंबर से आरंभ होने जा रहा है और 14 अक्टूबर को समाप्त होगा। श्राद्ध पक्ष की सभी तिथियां वैसे तो स्वयं में ख़ास हैं लेकिन श्राद्ध पक्ष में तीन खास तिथियों का महत्व काफी ज्यादा माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार पितरों को प्रसन्न करने के लिए और पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए  इस बारश्राद्ध पक्ष की ये तिथियां काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। आइए जानते हैं इन तिथियों के बारे में।  

Pitru Paksha 2023 auspicious shradh dates sarvapitri amavasya bharani navmi shradh in hindi
Pitru Paksha 2023

भरणी श्राद्ध तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 2 अक्तूबर 2023 को चतुर्थी श्राद्ध के साथ भरणी श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन भरणी नक्षत्र शाम 06:24 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि मृत्यु के 1 साल बाद भरणी श्राद्ध करना चाहिए। जिनकी मृत्यु विवाह होने के पहले ही हो जाती है उनका श्राद्ध पंचमी तिथि पर किया जाता है और अगर पंचमी तिथि पर भरणी नक्षत्र होता है तो यह बेहद खास होता है। 

Pitru Paksha 2023 auspicious shradh dates sarvapitri amavasya bharani navmi shradh in hindi
shradh paksha tithi 2023

नवमी श्राद्ध तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 7 अक्तूबर को नवमी श्राद्ध किया जाएगा।  नवमी श्राद्ध को मातृ श्राद्ध या मातृ नवमी के नाम से भी जाना जाता है। मातृ नवमी पर घर की माता,दादी,नानी का श्राद्ध किया जाता है। मातृ नवमी के दिन माता पितरों का तर्पण,श्राद्ध या पिंडदान करने से वे प्रसन्न होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pitru Paksha 2023 auspicious shradh dates sarvapitri amavasya bharani navmi shradh in hindi
Pitru Paksha 2023 - फोटो : अमर उजाला

सर्व पितृ अमावस्या 
सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्तूबर को पड़ रही है और इसी दिन सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। इस तिथि पर उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी तिथि के बारे में जानकारी नहीं होती है यानि सर्व पितृ अमावस्या के दिन सभी तरह के ज्ञात और अज्ञात पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। 

विज्ञापन
Pitru Paksha 2023 auspicious shradh dates sarvapitri amavasya bharani navmi shradh in hindi
shradh paksha tithi 2023 - फोटो : अमर उजाला

श्राद्ध की तिथियां

  • पूर्णिमा श्राद्ध- 29 सितंबर 2023,शुक्रवार
  • द्वितीया श्राद्ध- 30 सितंबर 2023, शनिवार
  • तृतीया श्राद्ध- 01 अक्टूबर 2023, रविवार  
  • चतुर्थी श्राद्ध- 02 अक्टूबर 2023, सोमवार 
  • पंचमी श्राद्ध- 03 अक्टूबर 2023, मंगलवार
  • षष्ठी श्राद्ध- 04 अक्टूबर 2023, बुधवार
  • सप्तमी श्राद्ध- 05 अक्टूबर 2023,गुरुवार
  • अष्टमी श्राद्ध- 06 अक्टूबर 2023, शुक्रवार 
  • नवमी श्राद्ध- 07 अक्टूबर 2023 ,शनिवार 
  • दशमी श्राद्ध- 08 अक्टूबर 2023 , रविवार  
  • एकादशी श्राद्ध- 09 अक्टूबर 2023, सोमवार
  • द्वादशी श्राद्ध- 11 अक्टूबर 2023 ,बुधवार 
  • त्रयोदशी श्राद्ध- 12 अक्टूबर 2023 , गुरुवार 
  • चतुर्दशी श्राद्ध- 13 अक्टूबर 2023, शुक्रवार
  • सर्व पितृ अमावस्या- 14 अक्टूबर 2023, शनिवार 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed