फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitru Paksha 2022: आज से पितृपक्ष शुरू, पितरों की शांति के लिए तर्पण के समय जपें ये मंत्र

Sat, 10 Sep 2022 11:49 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 10 Sep 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha 2022 chant these mantras at the time of tarpan for the peace of ancestors
पितरों की शांति के लिए तर्पण के समय जपें ये मंत्र - फोटो : अमर उजाला

Pitru Paksha 2022: आज यानी 10 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो रहे हैं। पितरों की आत्मा की तृप्ति के लिए तर्पण और श्राद्ध करने वाला पितृपक्ष 10 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक रहेगा। हिंदू धर्म में मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान यमलोक से सभी पितर पृथ्वी पर आते हैं और अपने परिवार वालों से उम्मीद करते हैं कि उनकी संतानें उनके लिए श्राद्ध, तर्पण या पिंडदान आदि करेंगे, क्योंकि इन कार्यों से वे तृप्त होते हैं। हिंदू धर्म मान्यता है कि जब किसी की मौत होती है तो वह पितृ का रूप धारण कर अपने वंशजों की रक्षा करते हैं। श्राद्ध न केवल पितरों की मुक्ति के लिए किया जाता है, बल्कि उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भी किया जाता है। कहा जाता है कि पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। पितृपक्ष में पितरों को तर्पण देना शुभ माना जाता है। तर्पण देते समय मंत्रों को जरूर बोलना चाहिए। आप जिस पितर को जलांजलि दे रहे हैं तो उससे जुड़े मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। माता-पिता और दादा-दादी से जुड़े मंत्र यहां दिए गए हैं... 

Pitru Paksha 2022 chant these mantras at the time of tarpan for the peace of ancestors
पितरों की शांति के लिए तर्पण के समय जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

पिता जी को तर्पण करते समय पढ़ें ये मंत्र 
गोत्रे अस्मतपिता (पिता जी का नाम) शर्मा वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।

Pitru Paksha 2022 chant these mantras at the time of tarpan for the peace of ancestors
पितरों की शांति के लिए तर्पण के समय जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

माता जी के तर्पण के लिए मंत्र
गोत्रे अस्मन्माता (माता का नाम) देवी वसुरूपास्त् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जल वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pitru Paksha 2022 chant these mantras at the time of tarpan for the peace of ancestors
पितरों की शांति के लिए तर्पण के समय जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

दादा जी के तर्पण के लिए मंत्र
गोत्रे अस्मत्पितामह (दादा जी का नाम) शर्मा वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।

विज्ञापन
Pitru Paksha 2022 chant these mantras at the time of tarpan for the peace of ancestors
पितरों की शांति के लिए तर्पण के समय जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

दादी के तर्पण में जल देने का मंत्र  
गोत्रे पितामां (दादी का नाम) देवी वसुरूपास्त् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जल वा तस्मै स्वधा नमः,तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed