फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Hanuman: पूरे शरीर पर सिंदूर धारण क्यों करते हैं बजरंगबली? जानें हनुमान जी को क्यों चढ़ाया जाता है सिंदूर

Wed, 08 Jan 2025 07:15 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 08 Jan 2025 07:15 AM IST
सार

हनुमान जी का पूरा श्रृंगार सिंदूर से किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है? दरअसल, इस संबंध में एक कथा मिलती है, आइए जानते हैं कि हनुमान जी के पूरे शरीर पर सिंदूर लगाने का कारण क्या है....

विज्ञापन
why we offer sindoor to hanuman know Why did Lord Hanuman cover his body with Sindoor
प्रयागराज हनुमान मंदिर - फोटो : Adobe Stock

Why Is Sindoor Offered To Lord Hanuman: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। यह दिन बजरंगबली की उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। बजरंगबली भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार माने जाते हैंं। श्रीराम के भक्त हनुमानजी के दर्शन मात्र से ही जीवन के सभी कष्ट दू हो जाते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी की उपासना से सुख, शांति, आरोग्य एवं लाभ की प्राप्ति होती है। इसके अलावा हनुमान जी के भक्तों को  नकारात्मक शक्तियां भी परेशान नहीं करती। 



आपने देखा होगा कि मंदिरों में हनुमान जी की प्रतिमा सिंदूर से रंगी होती है। उन्हें विशेषतौर पर सिंदूर अर्पित भी किया जाता है। मान्यता है कि सिंदूर का चोला चढ़ाने से हनुमान जी बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सिंदूर चढ़ाने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कार्यों में आ रही विघ्न बाधाओं को भी हनुमान जी दूर कर देते हैं। हनुमान जी का पूरा श्रृंगार सिंदूर से किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है? दरअसल, इस संबंध में एक कथा मिलती है, आइए जानते हैं कि हनुमान जी के पूरे शरीर पर सिंदूर लगाने का कारण क्या है....

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा पुण्य और सूर्य देव का आशीर्वाद

why we offer sindoor to hanuman know Why did Lord Hanuman cover his body with Sindoor
Hanuman Ashtak Path - फोटो : अमर उजाला
रामायण की कथा
कथा के अनुसार, एक बार हनुमान जी ने माता सीता को अपनी मांग में सिंदूर भरते हुए देखा। हनुमान जी ने उत्सुकता से माता सीता से इसका कारण पूछा। माता सीता ने हनुमान जी को बताया कि वह यह सिंदूर अपने पति, प्रभु श्रीराम की लंबी आयु और उनके सुख-समृद्धि के लिए लगाती हैं। यह सुनकर हनुमान जी ने सोचा कि यदि चुटकी भर सिंदूर से प्रभु श्रीराम इतने प्रसन्न होते हैं, तो यदि वह अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लें, तो उनके प्रभु सदैव प्रसन्न रहेंगे। इसी विचार के साथ हनुमानजी ने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया। 
why we offer sindoor to hanuman know Why did Lord Hanuman cover his body with Sindoor
प्रयागराज हनुमान मंदिर - फोटो : Adobe Stock

जब भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को इस रूप में देखा, तो वे मुस्कुराए और पूछा, "हनुमान, यह तुमने क्या किया?" हनुमान जी ने श्रद्धा से उत्तर दिया, "प्रभु, यह मैंने आपकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए किया है।" हनुमान जी की इस अटूट भक्ति को देखकर भगवान श्रीराम अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने वरदान दिया कि जो भी भक्त हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करेगा, उसके सभी कष्ट दूर होंगे और उस पर मेरी कृपा सदा बनी रहेगी।

Lohri 2025 Rules: जीवन साथी के साथ पहली बार मनाने जा रहे हैं लोहड़ी, तो रखें इन 5 बातों का ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
why we offer sindoor to hanuman know Why did Lord Hanuman cover his body with Sindoor
प्रयागराज हनुमान मंदिर - फोटो : Adobe Stock
तभी से हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाता है, उसकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं, और उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
 
विज्ञापन
why we offer sindoor to hanuman know Why did Lord Hanuman cover his body with Sindoor
प्रयागराज हनुमान मंदिर - फोटो : Adobe Stock
सिंदूर का महत्व 
त्रेतायुग से ही सिंदूर लगाने की परंपरा चली आ रही है। शास्त्रों में भी सिंदूर का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जो सुहागिन स्त्रियाँ अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं, उनके पति की आयु लंबी होती है और उनका स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed