अंक ज्योतिष 17 फरवरी: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहेंगे। आपका स्वास्थ्य आज खराब रह सकता है। योग, व्यायाम प्राणायाम आदि का ध्यान रखें। व्यापार में टैक्स संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक- 2
नौकरी में आय के अतिरिक्त स्त्रोत बन सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपका विवाद हो सकता है। आप अपने व्यवहार व कार्य में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। आत्म मंथन का समय है। मेहमानों का आगमन होगा व उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
अंक- 3
व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की तरफ से परेशानी उत्पन्न होगी। सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लेमन
अंक- 4
आप दोगुने जोश के साथ अपने कार्यों में डटे रहेंगे। आपके अच्छे स्वभाव के कारण दूसरों का भला हो सकता है। व्यापार में नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आज राजनीतिक लोगों से मुलाकात कर सकते हैं।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल