फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यहां जानें सबकुछ

Sun, 25 May 2025 05:17 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 25 May 2025 05:17 PM IST
सार

Vat Savitri Vrat 2025: 26 मई 2025 को वट सावित्री का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और रिश्तों में मजबूती के लिए उपवास रखती हैं। 

विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2025 puja muhurat know Vat Savitri Vrat mai kya khaye or kya nahi
Vat Savitri Vrat 2025 - फोटो : Adobe stock

Vat Savitri Vrat 2025: हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 26 मई को दिन में 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो रही है। इसका समापन 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में 26 मई 2025 को वट सावित्री का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और रिश्तों में मजबूती के लिए उपवास रखती हैं। मान्यता है कि व्रत के प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है। इसलिए व्रत हमेशा सच्चे भाव और नियमों के साथ रखना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं वट सावित्री के व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए ? अगर नहीं तो आइए जान लेते हैं।

Vat Savitri Vrat 2025 puja muhurat know Vat Savitri Vrat mai kya khaye or kya nahi
Vat Savitri Vrat 2025 - फोटो : अमर उजाला
व्रत के दौरान क्या खाएं 
  • वट सावित्री व्रत में आप सेब का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा केला, आम व अंगूर भी खा सकते हैं। यह आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Vat Savitri 2025: वट सावित्री पर करें ये उपाय, पति की लंबी उम्र और तरक्की का मिलेगा आशीर्वाद

Vat Savitri Vrat 2025 puja muhurat know Vat Savitri Vrat mai kya khaye or kya nahi
Vat Savitri Vrat 2025 - फोटो : instagram
  • व्रत में आप काजू, किशमिश, अखरोट व  बादाम भी खा सकते हैं। ये सभी शरीर को पोषण देते हैं। आप इनका सेवन साबूदाना की खीर बनाकर भी कर सकते हैं। इस दौरान नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी महसूस नहीं होती और ऊर्जा भी बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2025 puja muhurat know Vat Savitri Vrat mai kya khaye or kya nahi
Vat Savitri Vrat 2025 - फोटो : instagram
  • वट सावित्री व्रत में आप दही, शहद, साबूदाना के साथ-साथ समा के चावल भी खा सकते हैं। आमतौर पर व्रत में इसका सेवन किया जाता है। आप मिठाई और हलवा भी खा सकते हैं। 
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2025 puja muhurat know Vat Savitri Vrat mai kya khaye or kya nahi
Vat Savitri Vrat 2025 - फोटो : instagram
वट सावित्री व्रत में क्या न खाएं 
  • वट सावित्री व्रत में अक्सर कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपका व्रत खंडित हो सकता है। इसलिए आप गेहूं, चावल और दाल को खाने से बचें। आप उपवास के दौरान किसी भी तरह का मसालेदार भोजन न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed