फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नृसिंह जयंती: मत्स्य से कल्कि भगवान तक, ये हैं प्रभु विष्णु के 10 अवतार

Sat, 28 Apr 2018 09:18 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
narsimha jayanti 2018 know about ten avatar of lord vishnu

शनिवार, 28 अप्रैल 2018 को भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृसिंह भगवान की जयंती है। इसी दिन भगवान ने अपने परम भक्त प्रह्रलाद की मान-मर्यादा के लिए नृसिंह के रूप में अवतार लिया था। भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यपु का वध करके अपने भक्त प्रह्रलाद के प्राणों की रक्षा की। भगवान विष्णु ने समय-समय पर कई अवतार लेकर देवलोक और पृथ्वी से असुरी ताकतो का अंत किया था। श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार सतयुग से लेकर कलयुग तक भगवान विष्णु के 24 अवतार हैं, इन 24 अवतारों में 10 अवतार मुख्य रूप से प्रसिद्ध है। नृसिंह जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों के बारे में।  

narsimha jayanti 2018 know about ten avatar of lord vishnu

मत्स्य अवतार
भगवान विष्णु का पहला अवतार मत्स्य अवतार हैं। समस्त धरती जब पानी में डूब रही थी तब भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार अवतार लेकर पृथ्वी की रचना के लिए समुद्र तल से अपने गलफर में मिट्टी लेकर आए। भगवान ने इस अवतार में वेदों और मनु की रक्षा की।

narsimha jayanti 2018 know about ten avatar of lord vishnu

कूर्म अवतार    
भगवान विष्णु ने दूसरा अवतार कूर्म या कछुए के रुप में लिया। इस अवतार में भगवान ने मंदराचल पर्वत को अपने पीठ पर सहारा दिया जिससे सागर मंथन का कार्य पूरा हो सका। यही कारण है कि गृह निर्माण के समय भूमि पूजन के अवसर पर भूमि में कछुए को रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
narsimha jayanti 2018 know about ten avatar of lord vishnu

वराह अवतार
भगवान विष्णु का तीसरा अवतार वराह के रुप में माना जाता है। इस अवतार में भगवान ने हिरण्याक्ष का वध किया और पृथ्वी को रसातल से लेकर आए। इसी अवतार में भगवान की कृपा से मंगल ग्रह का जन्म हुआ।

विज्ञापन
narsimha jayanti 2018 know about ten avatar of lord vishnu

नृसिंह अवतार
भगवान विष्णु का चौथा अवतार नृसिंह रुप में माना जाता है। इस अवतार में भगवान ने हिरण्याक्ष के भाई हिरण्यकश्यपु का वध करके अपने भक्त प्रह्रलाद के प्राण बचाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed