{"_id":"57baf3124f1c1bc315d4f4b1","slug":"mystery-of-krishna-birth-janmashtami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो इन आठ कारणों से भाद्र कृष्ण अष्टमी को जन्मे श्री कृष्ण","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
तो इन आठ कारणों से भाद्र कृष्ण अष्टमी को जन्मे श्री कृष्ण
Fri, 26 Aug 2016 12:55 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
कृष्ण कालिय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष में अष्टमी तिथि को वृष लग्न में हुआ माना जाता है। इस तिथि में श्री कृष्ण के जन्म के पीछे कई राज छुपे हैं जिसे श्री कृष्ण के प्रति विशेष आस्था रखने वाले भक्त ही जान और समझ सकते हैं।
तो इन आठ कारणों से भाद्र कृष्ण अष्टमी को जन्मे श्री कृष्ण
2 of 8
विष्णु
विष्णु पुराण के पंचम अंश के प्रथम अध्याय में श्री कृष्ण के जन्म की कथा का उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि कंस के अत्याचार और क्षत्रियों के बलोन्मत्त होकर सृष्टि विरुद्ध कार्य करने की वजह से पृथ्वी पर पाप का भार बढ़ता जा रहा था। ऐसे में सभी देवी देवताओं ने भगवान विष्णु की आराधाना की जिससे भगवान प्रगट हुए और ब्रह्मा जी के सामने अपने श्याम और श्वते दो बालों को उखाड़कर कहा कि पृथ्वी पर पाप का भार कम करने के उद्देश्य से मेरे श्याम बाल से भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि को श्याम श्री कृष्ण अवतार लेंगे। सफेद बाल से बलराम जी का जन्म हुआ।
तो इन आठ कारणों से भाद्र कृष्ण अष्टमी को जन्मे श्री कृष्ण
3 of 8
जनमाष्टमी
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कृष्ण पक्ष में जन्म लेने वाले व्यक्ति में आमतौर पर चोरी करने का स्वभाव होता है। श्री कृष्ण को अपनी लीला में माखन चोरी का खेल खेलना था और ज्योतिष की गणनाओं को भी सत्य करना था इसलिए कृष्ण पक्ष में श्री कृष्ण ने जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तो इन आठ कारणों से भाद्र कृष्ण अष्टमी को जन्मे श्री कृष्ण
4 of 8
जनमाष्टमी
भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि को होने का कारण यह भी था कि उस समय सभी ग्रह अपनी उच्च राशि में मौजूद थे। केवल राहु की स्थिति अलग थी। यह ग्रह योग साफ इशारा कर रहे थे कि ईश्वर ने मानव का रुप लेकर अवतार लिया है।
विज्ञापन
तो इन आठ कारणों से भाद्र कृष्ण अष्टमी को जन्मे श्री कृष्ण
5 of 8
कृष्ण
भगवान श्री कृष्ण अपनी माता की आठवी संतान थे इनसे पहले 6 संतानों को कंस ने जन्म लेते ही मार डाला था। सांतवी संतान को योग विद्या द्वारा देवकी के गर्भ से वसुदेव जी की पहली पत्नी रोहिणी ने अपने गर्भ में धारण कर लिया था। भविष्यवाणी हुई थी कि देवकी की आठवीं संतान के हाथों कंश का वध होना था। इसलिए विष्णु के आठवें अवतार के रूप में अष्टमी तिथि को देवकी की आठवीं संतान के रूप में श्री कृष्ण ने जन्म लिया और कंश का वध किया।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।