Mangalvar Vrat And Puja Vidhi: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को जरूर समर्पित होता है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन महाबली हनुमान के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। कलयुग के देवता कहे जाने वाले बजरंगबली की पूजा और उपासना करने से जीवन में खुशियां आती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो उसे मंगलवार के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे हनुमान जी की कृपा मिलती है और मंगल के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। मंगलवार का व्रत व्यक्ति के जीवन से संकटों को दूर करता है और साहस, सम्मान, बल और पुरुषार्थ बढ़ाता है। हालांकि मंगलवार व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन करना चाहिए वरना व्रत का लाभ नहीं मिलता है। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में...
Mangalvar Vrat Vidhi: अमंगल का नाश करता है मंगलवार का व्रत, बस जान लीजिए इससे जुड़े खास नियम
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन