Akshaya Tritiya 2023: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023, दिन शनिवार को मनाई जा रही है। अक्षय तृतीया के पर्व को मांगलिक कार्य और किसी चीज की खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ होता है। खरीदारी करने के साथ ही इस दिन दान कर्म करने का बहुत अधिक महत्व होता है। दिपावली की तरह ही अक्षय तृतीया पर भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल की अक्षय तृतीया बेहद खास है, क्योंकि इस दिन 6 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योग में कुछ कार्य करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आईये जानते हैं अक्षय तृतीया पर बनने वाले शुभ योग के बारे में...
{"_id":"6433a8bcce3039867107f59a","slug":"akshaya-tritiya-2023-do-this-auspicious-work-on-akshaya-tritiya-to-get-money-and-prosperity-news-in-hindi-2023-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे 6 शुभ योग, धन प्राप्ति के लिए जरूर करें ये काम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे 6 शुभ योग, धन प्राप्ति के लिए जरूर करें ये काम
Tue, 11 Apr 2023 07:24 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 11 Apr 2023 07:24 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे 6 शुभ योग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे 6 शुभ योग
- फोटो : iStock
अक्षय तृतीया 2023 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार इस साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 22 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से हो रही है। ये तिथि 23 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे 6 शुभ योग
- फोटो : iStock
बन रहे ये 6 शुभ संयोग
- त्रिपुष्कर योग: सुबह 05 बजकर 49 मिनट से सुबह 07 बजकर 49 मिनट तक।
- आयुष्मान योग: इस दिन सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक।
- सौभाग्य योग: प्रात: 09 बजकर 36 मिनट से से पूरी रात तक।
- रवि योग: रात 11 बजकर 24 मिनट से आरंभ होकर 23 अप्रैल सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक।
- सर्वार्थ सिद्धि योग: रात 11 बजकर 24 मिनट से आरंभ होकर 23 अप्रैल सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक।
- अमृत सिद्धि योग: रात 11 बजकर 24 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे 6 शुभ योग
- फोटो : iStock
अक्षय तृतीया पर करें ये कार्य
- अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करें। देवी लक्ष्मी संग विष्णु की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
- विवाह आदि के लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त देखे किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार शादी के बंधन में बंधा जा सकता है।
- अक्षय तृतीया पर सोना या फिर अन्य आभूषण खरीदना शुभ होता है। मान्यता है कि शोना आदि खरीदने से उसमें कई गुना वृद्धि होती है। इसके अलावा यदि आप कोई नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो वे आपके लिए लकी साबित हो सकती है।