फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेंगे वास्तु के ये अचूक उपाय, एक बार जरूर आजमाएं

Mon, 10 Apr 2023 04:11 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 10 Apr 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips to Remove Negative Energy from house in hindi
Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेंगे वास्तु के ये अचूक उपाय - फोटो : iStock

Vastu Tips to Remove Negative Energy: हर कोई चाहता है कि उसके परिवार में सुख-शांति और खुशियां बनी रहें। इसके लिए लोग खूब मेहनत भी करते हैं। हालांकि कई लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। घर में किसी न किसी वजह से कलह या लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। यदि आपको भी ऐसा लगता है कि आपके घर में भी बात-बात पर झगड़े हो रहे हैं तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है तो परिवार के लोगों में कलह, घर में आर्थिक समस्याएं आदि बढ़ने लगती हैं। हालांकि घर की नकारात्मकता को समाप्त करने के लिए वास्तु में कई कारगर उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं बल्कि समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के उन उपायों के बारे में...

Vastu Tips to Remove Negative Energy from house in hindi
Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेंगे वास्तु के ये अचूक उपाय - फोटो : iStock

दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें मिट्टी का पात्र 
यदि आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गई है तो घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में एक मिट्टी के पात्र में पानी भरकर रख दें। इस उपाय से आप थोड़े ही दिनों पाएंगे कि घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो गई हैं। 

Vastu Tips to Remove Negative Energy from house in hindi
Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेंगे वास्तु के ये अचूक उपाय - फोटो : iStock

नमक पानी का पोछा 
घर से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए पोछा लगाते समय पानी में नमक या फिटकरी के कुछ अंश डाल दें। वास्तु में ऐसी मान्यता है कि नमक और फिटकरी से जल्द ही नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips to Remove Negative Energy from house in hindi
Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेंगे वास्तु के ये अचूक उपाय - फोटो : iStock

पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं
यदि आपके घर का प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की ओर है तो यहां पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं। इससे घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। 

विज्ञापन
Vastu Tips to Remove Negative Energy from house in hindi
Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेंगे वास्तु के ये अचूक उपाय - फोटो : iStock

इस जगह पर रखें कपूर 
इसके अलावा घर में जिस भी जगह में वास्तु दोष है वहां थोड़ा सा कपूर रख दें। कुछ दिन बाद जब वह कपूर खत्म हो जाए तो वहां फिर से कपूर रख दें। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा व घर में धन धान्य की वृद्धि होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed