Mahashivratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, जिसे हर साल महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च 2022 को है। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाए तो उन दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इसलिए महाशिवरात्रि पर शिवजी को प्रसन्न करने और हर मनोकामना को पूरा करने के लिए कुछ खास उपाय और विशेष पूजा आराधना की जाती है। रुद्राक्ष को धारण करने के लिहाज से भी महाशिवरात्रि का दिन बेहद शुभ माना जाता है। रुद्राक्ष कई तरह के होते हैं और सबके अलग-अलग प्रभाव हैं। व्यवसायों के हिसाब से अलग-अलग रुद्राक्ष धारण के क्या प्रभाव होते? आइए जानते हैं....
{"_id":"621b1043091c9b7f3c2fafeb","slug":"mahashivratri-2022-rudraksh-can-take-your-career-to-the-top-wear-it-according-business-and-job-on-maha-shivratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर करियर और व्यवसाय के हिसाब से धारण करें रुद्राक्ष, जानें इनके महत्व","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर करियर और व्यवसाय के हिसाब से धारण करें रुद्राक्ष, जानें इनके महत्व
Tue, 01 Mar 2022 10:11 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर करियर और व्यवसाय के हिसाब से धारण करें रुद्राक्ष
- फोटो : iStock
महाशिवरात्रि पर करियर और व्यवसाय के हिसाब से धारण करें रुद्राक्ष
- फोटो : iStock
मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े लोग
- यदि मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन आपको नौमुखी और ग्यारहमुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। कहा जाता है कि हनुमान जी भोलेनाथ के ग्यारहवें रुद्रावतार हैं, ऐसे में ग्यारहमुखी रुद्राक्ष को हनुमान जी से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में ये आपके लिए बहुत लकी साबित हो सकता है।
महाशिवरात्रि पर करियर और व्यवसाय के हिसाब से धारण करें रुद्राक्ष
- फोटो : iStock
पुलिस या सेना से जुड़े लोग
- यदि आप पुलिस या सेना से जुड़े हैं, तो आपको महाशिवरात्रि पर नौमुखी और चारमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। कहा जाता है कि नौमुखी और चारमुखी रुद्राक्ष व्यक्ति के अंदर नया जोश पैदा करते हैं। ऐसे में इन्हें धारण करने से आप अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर करियर और व्यवसाय के हिसाब से धारण करें रुद्राक्ष
- फोटो : iStock
राजनीति से जुड़े लोग
- राजनीति से जुड़े लोगों को एकमुखी या चौदहमुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। इससे उनकी नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी और लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही इसका लाभ आपको अपने क्षेत्र में भी मिलेगा।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर करियर और व्यवसाय के हिसाब से धारण करें रुद्राक्ष
- फोटो : iStock
व्यापारी वर्ग के लिए
- यदि आप कुशल व्यापारी बनकर खूब सफलता प्राप्त करना चाहते हैं और धन कमाना चाहते हैं, तो आपको तेरहमुखी और चौदहमुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। माना जाता है कि ये आपके साथ-साथ आपके बच्चों के लिए भी भाग्यशाली होता है।