{"_id":"5e3965efe998f8488f36425d","slug":"mahashivratri-2020-puja-method-and-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"mahashivratri 2020: शिव की इन साधनाओं से मिलती है शत्रुओं पर विजय और अपार सफलता","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
mahashivratri 2020: शिव की इन साधनाओं से मिलती है शत्रुओं पर विजय और अपार सफलता
Tue, 04 Feb 2020 06:10 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 04 Feb 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2020
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा अराधना होता है। इस दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए तमाम तरह की साधनाएं की जाती हैं, जिनसे प्रसन्न होकर भगवान शिव अपने भक्तों की सभी बाधाएं दूर करते हुए मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं शिव की उन साधनाओं के बारे में जिन्हें महाशिवरात्रि पर करने से बड़े से बड़े शत्रु पर विजय पाई जा सकती है।
Mahashivratri 2020
इस ब्रह्मांड में तीन सबसे बड़े अस्त्र माने गए हैं।
- जिनमें पहला पशुपतास्त्र, दूसरा नारायणास्त्र एवं तीसरा ब्रह्मास्त्र है। पुराणों के अनुसार भगवान शिव के पास त्रिशूल के अलावा चार शूलों वाला परम शक्तिशाली दिव्य अस्त्र है, जिसे पशुपतास्त्र कहते हैं।
Mahashivratri 2020
पाशुपतास्त्र
- महाभारत के युद्ध में विजय की कामना करते हुए अर्जुन ने भगवान शिव की कठिन तपस्या करके इस पाशुपतास्त्र को प्राप्त किया था। भगवान शिव ने इसे अर्जुन को देते हुए कहा था कि इसे तुम्हें चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसे पास रखने मात्र से ही तुम्हारी विजय हो जाएगी और यदि तुमने इसे गलती से चला दिया तो संसार में प्रलय आ जा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2020
विजय दिलाने वाली शिव साधना
- साधक महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करके शत्रुओं पर विजय पा सकता है। शिव के इस चमत्कारी शूलास्त्र यानी पाशुपतास्त्र की साधना सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इस साधना को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किसी योग्य गुरु के सान्निध्य में विधि-विधान से ही करें। यदि इस साधना को कर पाने में असमर्थ हों तो महाशिवरात्रि के दिन पाशुपतास्त्र स्तोत्र का पाठ करें। भगवान शिव को समर्पित यह पाठ चारों दिशा से विजय दिलाता है।
विज्ञापन
Mahashivratri 2020
महाकाल की साधना
- सनातन परंपरा में भगवान शिव की साधना को कल्याणकारी माना गया है। शिव के तमाम स्वरूपों में महाकाल की साधना सभी प्रकार की सिद्धि और मृत्यु के भय को दूर करने वाली है। भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना करने से बड़े से बड़ा संकट टल जाता है और शत्रुओं का नाश होता है। महाकाल की साधना महाशिवरात्रि के दिन उत्तर दिशा की ओर मुख करके करें। महाकाल कि विशेष साधना मृत्यु शय्या पर पड़े व्यक्ति को भी जीवन प्रदान कर सभी संकटों से बचाने वाली है।