फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चन्द्रग्रहण 2018: जानिए आपके शहर में किस समय दिखेगा ग्रहण और क्या होगा आपकी राशि पर असर

Wed, 31 Jan 2018 08:56 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
 lunar eclipse 2018 effect and know eclipse timing your city

माघ माह की पूर्णिमा को साल 2018 का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी 2018 के दिन दिखाई देगा। चन्द्र ग्रहण पूरे भारतवर्ष में दिखाई देगा।चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह 10 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा। चन्द्रग्रहण 31 जनवरी की शाम को 5 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और रात 8 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा यानि ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 43 मिनट होगी। इस दिन 12 घंटे तक भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाता, जिस कारण से मंदिरों के दरवाजे बंद रहेंगे इस दौरान किसी भी तरह की पूजा नहीं की जा सकती है।

 lunar eclipse 2018 effect and know eclipse timing your city

ग्रहण शाम 5.58 मिनट पर शुरू होगा और यह रात 8.41 तक रहेगा। यह भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई पड़ेगा।  यह ग्रहण उत्तर पूर्वी रूस, एशिया, अमेरिका, अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। सूतक सुबह 10 बजकर 18 मिनट से शुरु हो जाएगा। सूतक के दौरान किसी प्रकार के शुभ कार्य की मनाही होती है। ग्रहण के समय भगवान की पूजा और भोजन करना वर्जित माना जाता है । सूतक के दौरान गर्भवती स्त्री का घर से बाहर निकलना और ग्रहण देखना वर्जित माना जाता है। 


 
 lunar eclipse 2018 effect and know eclipse timing your city

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार अलग-अलग शहरों में ग्रहण का समय अलग होगा।  इस दिन देहरादून (शाम 5.47), हरिद्वार (शाम 5.48),  दिल्ली (शाम 5.54), इलाहाबाद (शाम 5.40), अमृतसर (शाम 5.58), बैंगलुरू (शाम 6.16), भोपाल (शाम 6.02) बजे होगा।

चंडीगढ़ (शाम 5.52), चेन्नई (शाम 6.04), कटक (शाम 5.32),  गया (शाम 5.27), जालंधर (शाम 5.56), कोलकत्ता (शाम 5.17), लखनऊ (शाम 5.41), मुजफ्फरपुर (शाम 5.23), नागपुर (शाम 5.58), नासिक (शाम 6.22), पटना (शाम 5.26), पुणे (शाम 6.23), राँची (शाम 5.28) उदयपुर (शाम 6.15), उज्जैन (शाम 6.09), वड़ोदरा (शाम 6.21), कानपुर (शाम 5.44) बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
 lunar eclipse 2018 effect and know eclipse timing your city

चन्द्र ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव 
मेष राशि- मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण अशुभफलदायक रहेगा। इस राशि के जातको को मानसिक अशान्ति और कष्ट का अनुभव होगा।
वृष राशि- वृष राशि वालों के लिए यह ग्रहण अनुकूल फल देने वाला साबित होगा। इस राशि वालों के लिए धन लाभ का योग बन रहा है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह चन्द्रग्रहण अशुभफलदायक है। आर्थिक नुकसान की संभावना हो सकती हैं। परिवार में तनाव पैदा हो सकता है।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण शारीरिक परेशानी या फिर किसी हादसे का शिकार बन सकते है। सावधानी बरतें।
सिंह राशि- इस राशि के जातको के लिए यह ग्रहण व्यय में बढ़ोत्तरी लाएगा। आर्थिक हानि की आशंका है। किसी वाद-विवाद के चक्कर में फंस सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ फल की प्राप्ति की संभावना बन सकती है। धनलाभ और उन्नति के योग बनेंगे।

विज्ञापन
 lunar eclipse 2018 effect and know eclipse timing your city

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा। सुख और समृद्धि में वृद्धि की संभावना है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है जो भविष्य में आपके लिए फायदे दिलाने वाला साबित होगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण अपमान, धनहानि और अपयश आदि का भय रहेगा। दम्पत्ति जीवन में परेशानियां आ सकती है।
धनु राशि- इस राशि वालों के लिए सावधानी रखने की आवश्यकता है। रोग, दुर्घटना का शिकार बन सकते है। मान सम्मान में गिरावट की आशंका हैं।
मकर राशि- ग्रहण का शादी शुदा जीवन में सुख के कमी का संकेत दे रहा है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों में फसने का अंदेशा है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। सुख की प्राप्ति संभव होगी और शत्रु परास्त होंगे।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ फल देने वाला साबित होगा। शारीरिक, मानसिक पीड़ा और चिन्ताएं सताएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed