फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभु श्रीराम से सीखें मैनेजमेंट गुण, अपने आप को बनाएं सफल नेतृत्वकर्ता

Fri, 07 Aug 2020 10:37 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 07 Aug 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Learn from Prabhu Shriram. Management Qualities Make yourself a successful leader
भगवान राम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
कोई भी व्यक्ति यह चाहता है कि वह अपने जीवन में सफलता के आयाम छुए, लेकिन हर व्यक्ति उसमें सफल नहीं हो पाता है। कुछ लोग ही सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते हैं। सफलता पाने के लिए या एक सफल शासक, बॉस, टीम लीडर, नेतृत्वकर्ता बनने के लिए व्यक्ति के अंदर कई गुण होने चाहिए। प्रभु श्री राम के चरित्र से हम कई गुण सीख सकते हैं जो आपको सफल होने में सहायक होंगे। 

 
Learn from Prabhu Shriram. Management Qualities Make yourself a successful leader

प्रभु श्री राम स्वयं विष्णु के अवतार थे। उनके पास असीम शक्तियां थी, परंतु उन्होंने कभी भी इसका दुरूपयोग नहीं किया। श्रेष्ट धुर्नधर होने पर भी उन्होंने धनुष बाण का उपयोग सिर्फ समय पड़ने पर ही किया। उनका जीवन बहुत ही मर्यादित था। इसलिए ही उन्हें पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। प्रभु राम सदैव सही राह पर चले और विनम्रता का परिचय दिया। इसी तरह हमें भी मर्यादित होकर हर कार्य करना चाहिए। ताकि कोई हमें गलत न कह पाए। आप कही पर किसी भी क्षेत्र में हों लोग आपको आपके काम से जज करते हैं। 

Learn from Prabhu Shriram. Management Qualities Make yourself a successful leader
भगवान राम और उनके भाई भरत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

प्रभु श्री राम सदैव सभी को साथ लेकर चले। चाहें वह उनकी पत्नी सीता हो या भाई राम, इनके अलावा श्री राम हनुमान, सुग्रीव, और कई लोगों को साथ लेकर ही लंका पर विजय प्राप्त की। क्योंकि एक सफल बॉस वह नहीं होता जो आदेश दे एक अच्छा या सफल लीडर वह होता है जो सभी का मनोबल बढ़ाए और समय पड़ने पर सभी को अपने आप को सिद्ध करने का मौका दे। जैसे जब राम जी वन में थे तो उन्होंने सभी की बातों और सलाह को माना यहां तक की समय पड़ने पर नेतृत्व करने का दायित्व भी दूसरों के हाथों में सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Learn from Prabhu Shriram. Management Qualities Make yourself a successful leader
भगवान राम और भजन

राम जी ने हर कार्य को एक योजना के साथ पूरा किया। इसी कारण ही नल नील वानरों की मदद और सभी का साथ लेकर वे समुद्र पर सेतु बनाने में कामयाब रहे। प्रभु श्री राम ने रावण का वध भी पूर्ण योजना के साथ किया। नहीं तो उसे मारना आसान कार्य नहीं था। हमें भी योजना बनाकर ही हर कार्य का आरंभ करना चाहिए। जिससे हम सफल हो सकें। बिना योजना बनाए किया गए कार्य में बहुत बाधाएं आती हैं या वह कार्य बीच में ही अधूरा रह जाता है। अपने लक्ष्य को भेदने के लिए योजना बनाना अति आवश्यक होता है। 

विज्ञापन
Learn from Prabhu Shriram. Management Qualities Make yourself a successful leader
श्री राम मंदिर अयोध्या - फोटो : अमर उजाला

एक सफल नेतृत्वकर्ता की पहचान होती है कि उसे पता होता है कि उसकी टीम में किसकी क्या योग्यता है प्रभु श्री राम ने सभी को उनकी योग्यता के अनुसार कार्यभार सौंपा और वे हर कार्य में सफल हुए। उन्होंने कई लोगों को दक्षता बढ़ाने के लिए भी कई कार्य सौंपे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed