फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिषीय गणना और कुंभ मेला: देखें कुंभ मेले की कुछ शानदार तस्वीरें

Thu, 21 Jan 2021 12:02 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 21 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
kumbh mela 2021 haridwar kumbh mela story images and pic
kumbh mela 2021 - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार कुंभ मेले का शुभारंभ गत 14 जनवरी 2021 को मकर संक्रांति के दिन से हो गया है। हिंदू धर्म में कुंभ मेले के आयोजन का विशेष महत्व होता है। हर वर्ष जहां माघ महीने में प्रयाग में माघ मेला होता है, वहीं चार जगहों पर कुंभ, अर्धकुंभ, महाकुंभ का आयोजन होता है। क्या आपको मालूम है कि देश के चार जगहों पर होने वाले कुंभ मेले का आयोजन पूरी तरह से ज्योतिषीय गणना के आधार पर ही तय किया जाता है। कुंभ मेले का आयोजन सूर्य और बृहस्पति के राशि परिवर्तन के आधार पर ही देश के चार स्थानों में होने वाले तिथि का चुनाव किया जाता है। 

kumbh mela 2021 haridwar kumbh mela story images and pic
kumbh mela 2021 - फोटो : अमर उजाला

जब भी सूर्य मेष राशि में और देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में मौजूद रहते हैं तब कुंभ मेले का आयोजन हरिद्वार में किया जाता है। वहीं जब सूर्य मकर राशि में और देवगुरु बृहस्पति बृषभ राशि में प्रवेश करते हैं, तो कुंभ का आयोजन प्रयाग में होता है। इसके अलावा जब बृहस्पति और सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करते हैं तब कुंभ मेले का आयोजन नासिक में होता है। वहीं जब बृहस्पति, सूर्य और चंद्रमा तीनों कर्क राशि में प्रवेश करते हैं, तब कुंभ मेले का आयोजन उज्जैन में होता है।

kumbh mela 2021 haridwar kumbh mela story images and pic
kumbh mela 2021 - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ
इसे सभी कुंभ मेलों में सबसे श्रेष्ठ कुंभ मेला माना गया है। इस कुंभ मेले का आयोजन दो शताब्दियों में एक बार किया जाता है। 144 वर्षों बाद प्रयागराज में होता है। जब प्रयागराज में 12 कुंभ पूर्ण हो जाते हैं तब उसके बाद संगम के तट पर महाकुंभ का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh mela 2021 haridwar kumbh mela story images and pic
kumbh mela 2021 - फोटो : अमर उजाला
पूर्ण कुंभ
प्रत्येक 12 वर्षों के अंतराल पर पूर्ण कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। यह चार स्थानों पर  हरिद्वार, नासिक, प्रयागराज और उज्जैन में आयोजित किया जाता है।  
विज्ञापन
kumbh mela 2021 haridwar kumbh mela story images and pic
kumbh mela 2021 - फोटो : अमर उजाला
अर्ध कुंभ
जब 6 वर्षों के अंतराल में कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है तब इसे अर्ध कुंभ मेला कहा जाता है। इस मेले का आयोजन प्रयागराज और हरिद्वार में ही किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed