फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2019: आखिर क्यों कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत है खास, बनता है ये शुभ संयोग

Tue, 20 Aug 2019 02:46 PM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 20 Aug 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2019: know about why we celebrate janmashtami
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया जाता है। इस उत्सव की धूम ना केवल भारत में  होती है बल्कि विदेशों में भी खूब होती है। इस त्योहार को मनाने की शुरुआत लोग बहुत पहले सी ही शुरू कर देते हैं। पुरानी कथाओं के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। इस बार जन्माष्टमी 23 अगस्त को मनाया जा रहा है तो वहीं कई जगहों पर 24 अगस्त को मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी का क्या महत्व है। 

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

Krishna Janmashtami 2019: know about why we celebrate janmashtami
- फोटो : social media

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि में हुआ था। इस दिन चंद्रमा वृष राशि और सूर्य सिंह राशि में था। इसलिए श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव भी इसी काल में मनाया जाता है। लोग पूरी रात गाते-बजाते रहते हैं। लोग इस खास दिन पर व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस त्योहार को मनाने पर हर मनोकामना पूरी होती है। जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर होता है वो लोग भी इस दिन खास पूजा करके लाभ की प्राप्ति कर सकते हैं। इस दिन पूजा करने से संतान प्राप्ति का संयोग बनता है। 

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

Krishna Janmashtami 2019: know about why we celebrate janmashtami
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

शास्त्रों में जन्माष्टमी को सभी व्रत का राजा यानी व्रतराज कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान कृष्ण को झूला झूलाना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कोई व्यक्ति पालने में भगवान को झुला दे तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। लोगों में कृष्ण भगवान को झूला झूलाने का बहुत उत्साह रहता है। 

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2019: know about why we celebrate janmashtami
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी रहने वाले भारतीय मूल के लोग जन्माष्टमी को पूरी आस्था व उल्लास से म नाते हैं। विदेशों में भी इस दिन तरह-तरह के भव्य आयोजन किए जाते हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ब्रज की पूरी नगरी मथुरा ही कृष्णमय हो जाती है। इसलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा नगरी भक्ति के रंगों में सराबोर हो जाता है। 

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2019: know about why we celebrate janmashtami
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

चूंकि तिथि के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद की कृष्ण का जन्म भाद्रपद की कृष्णपक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि में हुआ था इसलिए घरों और मंदिरों में मध्यरात्रि 12 बजे कृष्ण भगवान का जन्म उत्सव मनाते हैं। रात में जन्म के बाद दूध से लड्डू गोपाल की मूर्ति को स्नानादि कराने के बाद नए-नए कपड़े पहनाए जाते हैं और उनका श्रृंगार किया जाता है। 

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed