फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janamshtami 2019: जब श्रीकृष्ण के बेटे ने भरी सभा से दुर्योधन की बेटी का कर लिया अपहरण

Tue, 20 Aug 2019 01:20 PM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 20 Aug 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janamshtami 2019:  facts about lord krishna son samba and lakshmna love story
krishna - फोटो : social media

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को लेकर पूरे देश भर में लोग तैयारियों में जुट गए हैं। 23 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण एक ऐसे भगवान हैं जिनके जीवन से जुड़ी हुई कई ऐसी घटनाएं हैं जो बेहद ही रोचक हैं। लेकिन इन घटनाओं के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी रोचक हैं और सीख देने वाली कहानी है। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

Krishna Janamshtami 2019:  facts about lord krishna son samba and lakshmna love story
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

पौराणिक कथाओं के मुताबिक श्रीकृष्ण ने अपने बेटे की शादी दुर्योधन की बेटी से करा दी थी। जबकि श्रीकृष्ण और दुर्योधन महाभारत में एक-दूसरे के दुश्मन थें। भगवान श्रीकृष्ण को दुर्योधन बिल्कुल पसंद नहीं करता था क्योंकि कृष्ण पांडवों के हितैषी थें। और इसलिए दुर्योधन कृष्ण को नापसंद करता था। भगवान श्रीकृष्ण भी दुर्योधन को धर्म और शांति के मार्ग का सबसे बड़ा अवरोध मानते थे। वह भी दुर्योधन के पूरी तरह से खिलाफ थे। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

Krishna Janamshtami 2019:  facts about lord krishna son samba and lakshmna love story
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

इसके बाद भी श्रीकृष्ण ने अपने पुत्र की शादी दुर्योधन की पुत्री से करवाया। ताकि दोनों बच्चों का प्रेम मिले और वह सुखी जीवन जी सके। भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र का नाम सांब था और दुर्योधन की पुत्री का नाम लक्ष्मणा था। सांब और लक्ष्मणा एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दुर्योधन दोनों के प्रेम के खिलाफ थे। इसलिए उन्होंने लक्ष्मणा के स्वयंवर का आयोजन किया। लेकिन उसमें यादवों को आमंत्रित नहीं किया। जब लक्ष्मणा के प्रेमी सांब को स्वयंवर के बात का पता चला तो वह लक्ष्मणा को भरी सभा से ले कर चले गए। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janamshtami 2019:  facts about lord krishna son samba and lakshmna love story
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

जब सांब लक्ष्मणा का अपहरण करके ले गए तो दुर्योधन ने सेना के साथ सांब का पीछा किया और पकड़कर बंदी बना दिया। तभी बलराम वहां पहुंचे और उन्होंने सांब और लक्ष्मणा की शादी के लिए दुर्योधन को खूब मनाने की कोशिश की। लेकिन दुर्योधन नहीं माना। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण वहां पहुंचे। उन्होंने दुर्योधन और कौरवों को समझाया कि हमारी आपसी लड़ाई अलग है और बच्चों का प्रेम अलग है। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

विज्ञापन
Krishna Janamshtami 2019:  facts about lord krishna son samba and lakshmna love story
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन से कहा कि अगर ये दोनों साथ रहना चाहते हैं तो हमें अपनी दुश्मनी को भुलाकर इनके प्रेम का सम्मान करना चाहिए। हमारी आपसी दुश्मनी का दुष्प्रभाव इनके प्रेम पर नहीं पड़ना चाहिए। श्रीकृष्ण की बातें मानकर दुर्योधन ने लक्ष्मणा का विवाह सांब से करवा दिया। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed