फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा के लिए ये 3 तरह के बर्तन होते हैं बेहद अशुभ, इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी

Sat, 23 Jun 2018 05:51 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
Know which 3 metals we should avoid while doing worshipping
हिंदू परिवारों में मंदिर का अहम स्थान होता है। माना जाता है कि सुबह उठकर भगवान की पूजा करने से जीवन की बड़ी-बड़ी समस्याएं हल हो जाती हैं। पर क्या आप जानते हैं आपकी हर इच्छा पूरी करने के पीछे आपके मंदिर में रखे बर्तनों का भी बहुत बड़ा हाथ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं मंदिर में कौन से ऐसे बर्तन होते हैं जिन्हें मंदिर में रखना शुभ नहीं अशुभ होता है।
Trending Videos
Know which 3 metals we should avoid while doing worshipping
लोग अपने मंदिर में पूजा की चीजों को रखने के लिए अलग-अलग धातु से बने बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। हमारे धर्म में ये बर्तन किस धातु के होने चाहिए और किस धातु के नहीं, इस संबंध में कई नियम बताए गए हैं। ऐसे में जब आप उन धातुओं का पूजा में इस्तेमाल करते हैं जिन्हें वर्जित माना गया है तो धर्म- कर्म का पूर्ण पुण्य फल प्राप्त नहीं हो पाता है।    
Know which 3 metals we should avoid while doing worshipping
पूजा के कई नियम बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार अलग-अलग धातु अलग-अलग फल देती है। ऐसा नहीं है कि इसके पीछे सिर्फ धार्मिक कारण ही हैं बल्कि कई वैज्ञानिक कारण भी इस तर्क को मानते हैं। बता दें, मंदिर में पूजा करने के लिए सोना, चांदी, पीतल और तांबे की बर्तनों का उपयोग शुभ माना गया है। वहीं दूसरी ओर पूजन में लोहा और एल्युमीनियम धातु से निर्मित बर्तन वर्जित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know which 3 metals we should avoid while doing worshipping
धार्मिक क्रियाओं को करते समय लोहा, स्टील और एल्युमीनियम का उपयोग इसलिए वर्जित माना गया है क्योंकि पूजा के लिए यह धातु अपवित्र मानी जाती है। इतना ही नहीं इन धातुओं की मूर्तियां भी नहीं बनाई जाती। लोहे में हवा, पानी से जंग लग जाता है। एल्युमीनियम से भी कालिख निकलती है। पूजन में कई बार मूर्तियों को हाथों से स्नान कराया जाता है, उस समय इन मूर्तियों को रगड़ा भी जाता है। ऐसे में लोहे और एल्युमीनियम से निकलने वाली जंग और कालिख का हमारी त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए लोहा, एल्युमीनियम को पूजा में निषेध माना गया है। 
विज्ञापन
Know which 3 metals we should avoid while doing worshipping
 पूजा करने के लिए हमेशा मंदिर में सोने, चांदी, पीतल, तांबे के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए। इन धातुओं को रगड़ना हमारी त्वचा के लिए लाभदायक रहता है। इसके अलावा इन धातुओं को मंदिर में रखने और इनसे पूजा करने के लिए भी शुभ माना जाता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed