फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर घर में हैं लड्डू गोपाल तो, तो जान लें उनकी सेवा के नियम

Tue, 12 Jan 2021 11:12 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 12 Jan 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Know the rules of worship of Laddu Gopal
Laddu gopal

ज्यादातर लोग अपने घरों में लड्डू गोपाल की स्थापना करते हैं। लड्डू गोपाल घर में लाने से आपके परिवार खुशहाली और सुख समृद्धि बनी रहती है। निसंतान दंपति के लिए लड्डू गोपाल की सेवा बहुत लाभदायक रहती है। वैसे तो आप अपने घर में कभी भी लड्डू गोपाल को ला सकते हैं परंतु जन्माष्टमी का दिन इनके प्रवेश के लिए बहुत शुभ रहता है। यदि आप अपने घर में लड्डू गोपाल रखतें हैं तो कुछ बातों का ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए। उनकी सेवा नियम पूर्वक करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं लड्डू गोपाल की सेवा के नियम...

Know the rules of worship of Laddu Gopal
laddu gopal - फोटो : सोशल मीडिया

यदि आप अपने घर में लड्डू गोपाल को लेकर आते हैं तो उस दिन से वह घर उनका हो जाता है। इसलिए अपने मन से मैं यानि मेरे घर का भाव समाप्त कर देना चाहिए। उनस हमेशा परिवार के सदस्यों की तरह व्यवहार रखें।

 

जब लड्डू गोपाल जी आपके घर आ जाते हैं, तब से वे भी आपको परिवार के सदस्य होते हैं। अब से आपका परिवार लड्डू गोपाल जी का परिवार हो जाता है। अतः लड्डू गोपाल को भी परिवार के एक सम्मानित सदस्य का स्थान प्रदान करना चाहिए।

Know the rules of worship of Laddu Gopal
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह से आप अपने परिवार के सदस्य की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, उसी तरह से लड्डू गोपाल जी की हर एक आवश्यकता का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें सही समय पर नाश्ता भोजन आदि करवाना चाहिए। प्रतिदिन उन्हें भोग लगाएं। माखन मिश्री उनको प्रिय है। यदि आप घर में कोई भी खाने की वस्तु लाते हैं तो सबसे पहले एक हिस्सा लड्डू गोपाल जी के लिए अवश्य रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the rules of worship of Laddu Gopal
laddu gopal - फोटो : सोशल मीडिया

प्रातः स्वयं स्नान करने के बाद लड्डू गोपाल जी को भी स्नान अवश्य करवाएं, लेकिन ध्यान रखें कि जिस तरह से आप स्नान करने के लिए सर्दी में गर्म पानी व गर्मी में ठन्डे पानी का प्रयोग करते हैं। उसी प्रकार से लड्डू गोपाल जी के स्नान के लिए मौसम के अनुसार पानी का उपयोग करें। और मौसम के अनुसार ही ऊनी या सूती स्वस्छ वस्त्र पहनाएं।

 

लड्डू गोपाल जी के साथ बांसुरी अवश्य रखें। उनके माथे पर मोरपंख लगाएं। और उनके लिए खिलौने अवश्य लेकर आएं।

विज्ञापन
Know the rules of worship of Laddu Gopal
Laddu gopal

रात के समय उन्हें एक बालक की तरह प्रेम पूर्वक शयन करवाएं। हो सके तो प्यार से थपकियां देते हुए लोरी गाकर सुलाएं। इसी तरह से सुबह को भी उन्हें प्रेम से पुकार कर जगाएं। थोड़े-थोड़े समय पर लड्डू गोपाल जी को बाहर घुमाने भी लेकर जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed