फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रावण के पास थी चमत्कारी शक्तियां, एक कमजोरी न होती तो बन सकता था देवलोक का स्वामी

Fri, 08 Mar 2019 01:00 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 08 Mar 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
know all facts of ravana historical character of ramayana
ravan
मन में रावण का नाम आते ही एक नकारात्मक छवि सामने आने लगती है लेकिन साथ ही रावण के अनेक गुणों के कारण विद्वान और प्रकांड पंडित की भी एक सुंदर छवि उभरती है। रावण के तमाम अवगुणों के बाद उसके पास तमाम तरह की शक्तियां थी जिसके बल से उसके अंदर देवलोक के स्वामी की बनने की क्षमता थी। आइए जानते हैं रावण की खूबियां...

 
know all facts of ravana historical character of ramayana
ravan - फोटो : ravan

तेज और प्रखर बुद्धि रावण
रावण के बारे में कहा जाता है उसके जैसा ज्ञानी और तेज दिमाग वाला इंसान पृथ्वी पर आज तक नहीं पैदा हुआ। ऐसी मान्यता है कि है कि रावण के दस सिर थे जिसके पीछे रावण के तेज दिमाग का तर्क दिया जाता था। दरअसल रावण के पास 10 दिमागों के बराबर उसके पास बुद्धि और कौशल था जिसकी बदौलत उसके अंदर  बड़े- बड़े फैसले करने की क्षमता उसके अंदर थी।

know all facts of ravana historical character of ramayana
ravan - फोटो : ravan
हनुमान जी भी हुए रावण की शक्ति के कायल
माता सीता की खोज में लंका पहुंचे भगवान हनुमान रावण से मिलकर बहुत प्रभावित हुए। रावण के बारे उन्होंने कहा कि कहा कि सर्वगुणों से युक्त यह वीर पुरूष है और इसके अंदर देवलोक के स्वामी बनने की क्षमता है। लेकिन अंहकारी और अर्धमी होने के कारण उसने अपना सबकुछ खो दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know all facts of ravana historical character of ramayana
शिव तांडव स्त्रोत की थी रचना
रावण के अंदर शक्ति और बुद्धि दोनों बराबर थी। एक बार अपनी शक्ति के अंहकार में वह इतना अंहकारी बन बैठा कि अपने आराध्य देव भगवान शिव की नगरी कैलाश पर्वत को ही उठा लिया था तब भगवान शिव ने अपने पैर के अंगूठे से कैलाश पर्वत का भार इतना बढ़ा दिया कि रावण का हाथ उसके नीचे दब गया। इसके बाद रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव तांडव स्त्रोत की रचना कर डाली जिससे भगवान शंकर प्रसन्न होकर उसको आशीर्वाद दे डाला।
विज्ञापन
know all facts of ravana historical character of ramayana

ग्रहों तक को कैद करने की थी क्षमता
रावण के पास गजब की शक्तियां थी उसने न सिर्फ देवताओं का परास्त किया था बल्कि अपने तप के बल से सभी नौ ग्रहों को अपने पक्ष में कर लिया था। रावण ने शनि ग्रह को वर्षों तक अपने महल में कैद कर रखा था। सीता की खोज में  हनुमानजी ने लंका पहुंचने पर शनिदेव को मुक्ति दिलाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed