{"_id":"59c0a1fc4f1c1b25688b54af","slug":"know-about-mahalaya-amavasya-and-date-time-of-sharadiya-navratri-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महालया अमावस्या शुरू होने के साथ विदा होंगे पितर, देवी-देवताओं का होगा आगमन","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
महालया अमावस्या शुरू होने के साथ विदा होंगे पितर, देवी-देवताओं का होगा आगमन
Tue, 19 Sep 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अश्विन महीने की अमावस्या को हमारे पितृ धरती से विदा लेंगे और उसी के साथ मां दुर्गा का आवाहन पूजन भी शुरु हो जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार महालया की शुरुआत अश्विन महीने की अमावस्या पर होती है। महालया को दुर्गा पूजा का पहला दिन माना जाता है और इसी के साथ दुर्गा पूजा और नवरात्रि 2017 की शुरूआत होती है। इस बार नवरात्रि 21 सितंबर से शुरू होगा जो 29 सिंतबर तक चलेगा।
महालया अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध,तर्पण और उनका विसर्जन करते हैं। इस दिन पितर 15 दिनों तक धरती पर रहने के बाद वापस स्वर्गलोक को चले जाते है। इस दिन जल और पिंड पितरों को प्राप्त होता है।
3 of 5
अमावस्या
महालया अमावस्या पर पितरों को विदा करते हैं और अपने कुल देवी-देवताओं का आवाहन करते है। 15 दिनों तक पितृ पक्ष की तिथि होती है और महालया के दिन पितरों को श्राद्ध देकर उनका विसर्जन करते है।
हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार पितृपक्ष में देवतागण अपना स्थान धरती से छोड़ देते हैं। देवी- देवताओं के स्थान पर 15 दिनों तक पितरों का वासा होता है। अमावस्या की तिथि पर पितर अपने परिवार के सदस्यों को सुख-शांति का आशीर्वाद देते हुए वापस देवलोक चले जाते है।
विज्ञापन
5 of 5
नवरात्रि
महालया के दिन से देवी-देवता फिर से अपने स्थान पर वापस लौट आते है। महालया से दोबारा देवी-देवताओं की पूजा आराधना आरम्भ हो जाती है। इसके बाद ही लोग नवरात्रि, विजयादशमी और दीवाली का त्योहार मनाते है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।