{"_id":"5d64c5448ebc3e018309f753","slug":"know-about-importance-of-bhadrapad-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदू धर्म का पवित्र महीना है भादौ, इन चीजों का करें त्याग","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
हिंदू धर्म का पवित्र महीना है भादौ, इन चीजों का करें त्याग
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाद्रपद मास हिंदू कैलेंडर का छठवां महीना होता है, जो काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस पूरे माह में कई सारे मुख्य तीज-त्योहार पड़ते हैं। भाद्रपद 16 अगस्त से शुरू हो चुका है और 14 सितंबर को खत्म हो जाएगा। भाद्रपद के आखिरी दिन पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर आकाश में पूर्वा या उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का योग बनता है, इसलिए इसे भाद्रपद कहा जाता है। भाद्रपद चातुर्मास के चार पवित्र महीनों का दूसरा माह है। पवित्र चातुर्मास के अंतर्गत आने से ग्रंथों के मुताबिक इस महीने में कुछ मुख्य नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। इसलिए हम आपको उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 5
शीरीरिक शुद्धता या सुंदरता के लिए संतुलित मात्रा में पंचगव्य का सेवन करें। इसके अलावा वंश वृद्धि के लिए नियमित दूध पीएं। पापों के नाश व पुण्य प्राप्ति के लिए एकभुक्त, अयाचित भोजन या सर्वथा उपवास करना चाहिए।
3 of 5
- फोटो : pixa
भाद्रपद मास में कई चीजों का त्याग करना चाहिए। जैसे कि मधुर स्वर के लिए गुड़ का त्याग करें। लंबी उम्र के लिए व संतान प्राप्ति के लिए तेल का त्याग करें। इसके अलावा अच्छे सौभाग्य के लिए मीठे तेल का त्याग करें। स्वर्ग प्राप्ति के लिए पुष्पादि भोगों का त्याग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाद्रपद मास में पलंग पर सोना, झूठ बोलना, मांस, शहद और दूसरे का दिया हुआ दही-भात का त्याग करना चाहिए। हरी सब्जी, मूली एवं बैंगन आदि का भी त्याग कर देना चाहिए। हिंदू धर्म परंपराओं में इस माह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है तो शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को प्रथम पूज्य देवता श्रीगणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस तरह यह माह कर्म और बुद्धि को संतुलन और साधना से सफलता पाने ता संदेश लेकर आता है।
विज्ञापन
5 of 5
भाद्रपद हिंदू धर्म के चार पवित्र महीनों में से दूसरा पवित्र महीना है। चातुर्मास धार्मिक और व्यावहारिक नजरिए से संयम और नियम-कानून को अपनाने का काल है। इस मास में हिंदू धर्म के कई बड़े व्रत, पर्व और उत्सव मनाए जाते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।