Karwa Chauth Date October 2025: पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह महापर्व मनाया जाता है। हालांकि, इस साल 2025 में करवा चौथ की सही तारीख को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति है कि यह व्रत 09 अक्तूबर को रखा जाएगा या 10 अक्तूबर को।
Karwa Chauth 2025: 09 या 10 अक्तूबर आखिर किस दिन है करवा चौथ? जानें संपूर्ण पूजा विधि और पूजा मुहूर्त
इस साल करवा चौथ को लेकर बहुत से लोगों दिमाग में सवाल है कि ये 9 तारीख को है या 10 तारीख को। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही इस व्रत के नियम, पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय के समय के बारे में जानते हैं।
करवा चौथ 2025 की सही तिथि और मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 09 अक्तूबर 2025, गुरुवार को रात 10 बजकर 54 मिनट पर हो रही है और इसका समापन 10 अक्तूबर 2025, शुक्रवार को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर होगा। चूंकि चतुर्थी तिथि का सूर्योदय 10 अक्तूबर को होगा, इसलिए उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत शुक्रवार, 10 अक्तूबर 2025 को ही रखा जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:57 बजे से शाम 07:11 बजे तक।
चंद्रोदय का समय: रात लगभग 08:13 बजे।
करवा चौथ की संपूर्ण पूजा विधि
इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और सरगी ग्रहण करें, जिसमें फल, मिठाई और मेवे शामिल होते हैं। इसके बाद निर्जला व्रत का संकल्प लें। दिनभर बिना कुछ खाए-पिए रहें। शाम के समय सोलह श्रृंगार करके तैयार हों। शुभ मुहूर्त में एक चौकी पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। मिट्टी के करवे में जल भरकर रखें। इसके बाद धूप, दीप, नैवेद्य और फल अर्पित कर करवा चौथ व्रत की कथा सुनें या पढ़ें।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025 Date: इस बार कब मनाया जाएगा करवा चौथ ? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
पूजा समाप्त होने के बाद चंद्रोदय का इंतजार करें। जब चांद निकल आए तो एक छलनी में दीपक रखकर उसके माध्यम से चंद्रमा के दर्शन करें। इसके बाद उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखें। चंद्रमा को अर्घ्य दें और अपने पति की लंबी आयु की कामना करें। अंत में पति के हाथों से जल पीकर और मिठाई खाकर अपना व्रत तोड़ें।
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें यह सरल उपाय, कर्ज-रोग सहित दोषों से मिलेगी मुक्ति
करवा चौथ की पूजा के लिए कुछ चीजें अत्यंत आवश्यक होती हैं। इनमें मिट्टी का करवा, दीपक, सिंदूर, कुमकुम, अक्षत, फल, फूल, मिठाई, कांस की तीलियां, छलनी, और पूजा की थाली शामिल हैं। इन सभी सामग्रियों को पूजा से पहले ही एकत्रित कर लेना चाहिए ताकि पूजा के समय कोई बाधा न आए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।