फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए क्यों बोलते हैं ‘बोल बम बम भोले’? जानें

Sun, 28 Jul 2024 12:33 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Why do Kanwariyas chant 'Bol Bam Bam Bhole' during the Kawad Yatra
Kanwar yatra 2024 - फोटो : amar ujala

Kawad Yatra 2024: कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। सावन के महीने अथवा श्रावण मास में भोलेनाथ के भक्त गंगा तट पर जाते हैं। वहां स्नान करने के बाद कलश में गंगा जल भरते हैं, फिर कांवड़ पर उसे बांध कर और अपने कंधे पर लटका कर अपने-अपने इलाके के शिवालय में लाते हैं और शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। श्रावण के पूरे महीने कांवड़िए महादेव को प्रसन्न करने के लिए मीलों पैदल चलकर यात्रा करते हैं।  कांवड़ में गंगा नदी से जल भरकर लाते हैं और सावन शिवरात्रि पर उस जल से अभिषेक करते हैं। आपने देखा होगा कांवड़ यात्रा में "बोल बम-बम भोले का नारा" चारों और गूंजता है। आइए जानते हैं कांवड़िए क्यों बोलते हैं " बोल बम का नारा" । 



Vastu : ट्रकों के पीछे क्यों लिखा होता है बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला? जानिए यहां

Sawan Shivratri 2024: 2 या 3 अगस्त कब है सावन शिवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री से विधि तक सबकुछ

Kanwar Yatra 2024 Why do Kanwariyas chant 'Bol Bam Bam Bhole' during the Kawad Yatra
Kanwar yatra 2024 - फोटो : अमर उजाला

बोल बम में बम शब्द ब्रह्मा, विष्णु, महेश एवं ओमकार का प्रतीक माना गया है।  बोलबम को सिद्ध मंत्र माना जाता है। इसे बोलने से श्रद्धालु के शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है, जो भक्तों को शक्ति प्रदान करता है। कहते हैं कि जब हनुमान जी को शक्ति की आवश्यकता होती थी तो वो राम नाम का जाप करते थे उसी तरह कांवड़िए थका हुआ महसूस करते हैं या फिर दूसरे कांवड़ियों में जोश भरना होता है तो वह बोल बम का जयकारा लगाते हैं। 

Kanwar Yatra 2024 Why do Kanwariyas chant 'Bol Bam Bam Bhole' during the Kawad Yatra
Kanwar yatra 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अन्य मान्यताओं के के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शंख, नगाड़ा, मृदंग आदि वाद्य बजाने की आवश्यकता नहीं है केवल गल बजकर "बम-बम भोले", "बोल बम बम" या "भोले शंकर" कगकर उन्हें साष्टांग दंडवत करके प्रसन्न किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Why do Kanwariyas chant 'Bol Bam Bam Bhole' during the Kawad Yatra
Kanwar yatra 2024 - फोटो : Freepic

पौराणिक कथा
एक बार भगवान शिव ने माता पार्वती को अपने स्वरूप का ज्ञान करते हुए कहा था- प्रणव (ॐ) ही वेदों का सार और मेरा स्वरूप है। ओंकार मेरे मुख से उत्पन्न होने के कारण मेरे ही स्वरूप को बताता है। मेरे उत्तर की ओर मुख से आकार, पश्चिम की ओर मुख से उकार, दक्षिण के मुख से मकार, पूर्व के मुख से बिन्दु और मध्य के मुख से नाद उत्पन्न हुआ है। इस परकर मेरे पांचों मुख से निकले हुए न सबसे अक्षर ॐ बना। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Why do Kanwariyas chant 'Bol Bam Bam Bhole' during the Kawad Yatra
Kanwar yatra 2024 - फोटो : PTI

कहते हैं कि 'बम बम' शब्द 'प्रणव' का ही सरल रूप इसीलिए 'बम बम' बोलकर शिवजी को प्रसन्न किया जाता है।  2 अगस्त 2024 को सावन शिवरात्रि है इस दिन कांवड़िए कांवड़ में जो जल भरकर लाते हैं उसके जलाभिषेक करते हैं। इस साल सावन 19 अगस्त 2024 तक रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed