Sawan Shivratri Puja Vidhi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार मासिक शिवरात्रि 2 अगस्त यानी आज मनाई जाएगी।सावन शिवरात्रि का त्योहार सावन या सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। सावन शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा के लिए दूसरा सबसे बड़ा दिन है। सावन का हर दिन शिव पूजा के लिए शुभ होता है, लेकिन सावन की शिवरात्रि का दिन सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस साल सावन शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेगा। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और शिव-पार्वती की पूजा करते हैं। ऐसे में इस पवित्र दिन पर भग्वान शिव की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें और लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ करें।
Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री से विधि तक सबकुछ
सावन शिवरात्रि की तिथि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त को दोपहर 3:26 बजे शुरू हो रही है। यह 3 अगस्त को अपराह्न 3:50 बजे समाप्त हो रही है। ऐसे में सावन शिवरात्रि 2 अगस्त 2024 को होगी और इसी दिन शिवरात्रि की पूजा और व्रत किया जाएगा।
सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – सायं 07:11 – रात्रि 09:49 तक (2 अगस्त)
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात्रि 09:49 – रात्रि 12:27 तक (3 अगस्त)
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – रात्रि 12:27 – प्रातः 03:06 तक (3 अगस्त)
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – प्रातः 03:06 – प्रातः 05:44 तक (3 अगस्त)
निशिता काल मुहूर्त – रात्रि 12:06 – रात्रि 12:49 तक (3 अगस्त)
शिवरात्रि पारण समय – प्रातः 05:44 – दोपहर 03:49 तक (3 अगस्त)
सावन शिवरात्रि पर पूजन सामग्री
सावन शिवरात्रि के दिन आप नीचे दी गई पूजन सामग्री से पूजा करें।
- एक शिवलिंग या भगवान शिव की फोटो या प्रतिमा
- जनेऊ
- बेलपत्र
- भांग
- शमी के पत्ते
- मदार के फूल
- फूल माला
- गंगाजल
- गाय का दूध, गाय का घी, दही,
- शक्कर
- सफेद चंदन
- अक्षत्
- इत्र
- पान, सुपारी,
- शहद, मौसमी फल
- भस्म, अभ्रक,
- कुश का आसन
- हवन सामग्री
- माता पार्वती के लिए श्रृंगार सामग्री
- एक दीपक, कपूर,
- शिवरात्रि व्रत कथा, शिव आरती और शिव चालीसा की पुस्तक
सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं ये भोग
सावन शिवरात्रि पर पूजन के समय आप भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को खीर, हलवा, ठंडाई, मालपुआ, लस्सी, सफेद बर्फी, सूखा मावा, आदि का भोग लगा सकते हैं।