फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्म के नाम पर दिल दहलाने वाली अजीबो गरीब मान्यताएं

Tue, 09 Feb 2016 07:00 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन

धर्म के नाम पर द‌िल दहलाने वाली अजीबो गरीब मान्यताएं

horrible rituals of india

भारत को यूं ही व‌‌िव‌िधता का देश नहीं कहते हैं। यहां बोली जाने वाली भाषाएं और खान-पान ही नहीं कई धार्म‌िक मान्यताएं भी व‌िव‌िधता ल‌िए हुए है। कहीं पत‌ि की लंबी उम्र के ल‌िए मह‌िलाएं व्रत रखती हैं और छन्नी से पत‌ि का चेहरा देखती है तो कहीं पत‌ि की लंबी उम्र के ल‌िए मह‌िलाएं कुछ समय के ल‌िए व‌िधवा का जीवन जीती हैं। कहीं शादी की कामयाबी के ल‌िए पेड़-पौधों से तो कहीं पशु-पक्ष‌ियों से व‌िवाह कराया जाता है। आइए देखें कुछ ऐसे ही हैरान करने वाली मान्यताओं और परंपराओं को।

धर्म के नाम पर द‌िल दहलाने वाली अजीबो गरीब मान्यताएं

horrible rituals of india

गछवाहा समुदाय जो क‌ि पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवर‌िया और ब‌िहार में रहते हैं। इनमें एक प्राचीन मान्यता चली आ रही है। इस समुदाय के लोग तरकुलहा देवी की पूजा करते हैं। इस समुदाय की मह‌िलाएं रामनवमी के द‌िन से लेकर नागपंचमी तक व‌िधवा की तरह रहती हैं। नागपंचमी के द‌िन मह‌िलाएं देवी के मंद‌िर आकर मांग भरती हैं और फ‌िर से सुहाग च‌िन्ह धारण करती हैं। कहते हैं इससे उनके पत‌ि के जीवन पर आने वाला संकट टलता है।

धर्म के नाम पर द‌िल दहलाने वाली अजीबो गरीब मान्यताएं

horrible rituals of india

तकदीर बनाने के ल‌िए एक अंगूठी पहनने तो आपने बहुत से लोगों को देखा होगा लेक‌िन महाराष्ट्र के शोलापुर और कर्नाटक के इंदी स्‍थ‌ित श्री संतेश्वर मंद‌िर में तकदीर बनाने के ल‌िए ऐसी मान्यता को लोग आजमाते हैं ज‌िसे देखकर आप दहल जाएंगे। दरअसरल यहां की मान्यता है क‌ि बच्चे को ऊंचाई से फेंका जाए और नीचे लोग उसे चादर में पकड़े। कहते हैं ऐसा करने से बच्‍चा सेहतमंद होता है साथ ही पर‌िवार का भाग्योदय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म के नाम पर द‌िल दहलाने वाली अजीबो गरीब मान्यताएं

horrible rituals of india

बच्चा गोरा हो इसके ल‌िए मां दूध और बादाम से बच्चे की माल‌िश करती है लेक‌िन उत्तरप्रदेश के वाराणसी और मिर्जापुर में कराहा पूजन की अनोखी परंपरा है। इसमें प‌िता खैलते दूध से बच्‍चे को स्नान करवाता है और बाद में खुद भी स्नान करता है। कहते हैं इससे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।


विज्ञापन

धर्म के नाम पर द‌िल दहलाने वाली अजीबो गरीब मान्यताएं

horrible rituals of india

राजस्‍थान के जोधपुर में एक त्योहार मनाया जाता है ज‌िसका नाम है धींगा गवर। इस त्‍योहार में मह‌िलाएं जवान लड़कों को बेंत से मारती है। मजे की बात तो यह है क‌ि लड़के मार खाने के ल‌िए उतवाले भी रहते हैं। इसका कारण एक अजब गजब मान्यता है। कहते हैं क‌ि जो व्यक्त‌ि बेंत की मार खाता है उसकी शादी जल्दी हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed