फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली के टोटके : इस महाउपाय से दूर हो जाते हैं कुंडली के दोष, चमकने लगता है भाग्य

Fri, 15 Mar 2019 05:16 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 15 Mar 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
holi 2019 remedies for health and wealth
होली
रंगों का पावन त्योहार होली इस साल 21 मार्च पड़ेगा। इसी के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। दीपावली, शिवरात्रि और नवरात्रि की तरह होलिका दहन की रात्रि को भी तंत्र-मंत्र की दृष्टि से शुभ माना गया है। इस रात्रि में आप थोड़े ही प्रयास से अपने सोए हुए भाग्य को जगा सकते हैं। ज्योतिष विधा के अनुसार होलिका दहन की रात में किए जाने वाले विशेष उपाय न सिर्फ आपको तमाम तरह की परेशानियों से बचाएंगे बल्कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी लाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका की राख से कई तरह की नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर किया जा सकता है। 

आइए जानते हैं होली के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय...
holi 2019 remedies for health and wealth
holika dahan - फोटो : amar ujala
होलिका दहन की भस्म को शास्त्रों में बड़ा शुभ माना गया है। इस भस्म को घर में लाकर हर कोने में छिड़कने से घर के ऊपर छाई नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

 
holi 2019 remedies for health and wealth
होलिका दहन
यदि किसी व्यक्ति के ऊपर कोई नकारात्मक ऊर्जा हावी हो तो उसके बाएं हाथ पर होलिका की भस्म को ताबीज के रूप में बांधना चाहिए। इस ताबीज को धारण करने से बुरी आत्माओं का साया और टोने-टोटकों का असर नहीं होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2019 remedies for health and wealth
shivling
यदि आप व्यापार में लाभ अथवा नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। मान्यता है कि भगवान शिव इस उपाय से शीघ्र ही प्रसन्न हो जातें हैं।
विज्ञापन
holi 2019 remedies for health and wealth
संवत् 2073 कुंडली
यदि आपकी कुंडली में ग्रह संबंधी कुछ दोष है, तो होलिका दहन के बाद उसकी राख को गंगाजल अथवा साफ जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से आपके ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed