Hartalika Teej 2023 Mantra: इस साल हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं। कई जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी योग्य वर पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से बहुत लाभ मिलता है। इस दिन महिलाएं घर में ही मिट्टी से गौरी शंकर की मूर्ति बनाती हैं और उनकी पूजा करती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शंकर को वर रूप में पाने के लिए यह व्रत रखा था। ऐसे में जो महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना रखती हैं उन्हें हरतालिका तीज का व्रत जरूर रखना चाहिए। साथ ही गौरी शंकर के कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में...
Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर करें गौरी-शंकर के इन मंत्रों का जाप, दांपत्य जीवन में आएंगी खुशियां
भगवान शिव का मंत्र
ॐ नम: शिवाय
ॐ महेश्वराय नमः
ॐ पशुपतये नमः
माता पार्वती का मंत्र
ॐ पार्वत्यै नमः
ॐ उमाये नमः
या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
सिंदूर अर्पित करने का मंत्र
सिंदूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।
शुभदं कामदं चैव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम्।।
सौभाग्य प्राप्ति मंत्र
देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
पुत्र-पौत्रादि समृद्धि देहि में परमेश्वरी।।