फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhaum Pradosh Vrat 2023: भौम प्रदोष व्रत आज, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Tue, 12 Sep 2023 11:10 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 12 Sep 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
Bhaum Pradosh Vrat 2023 Date Shubh muhurat puja vidhi and mahatva
Bhaum Pradosh Vrat 2023 Date - फोटो : iStock
Bhaum Pradosh Vrat 2023 Date: हर माह में दो बार प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस तरह से साल में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। शिव भक्तों के लिए यह व्रत बहुत खास माना जाता है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। यह व्रत मां पार्वती और भगवान शिव के व्रतों में सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता है जो भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान शिव का यह प्रदोष व्रत रखता है, उसके जीवन के समस्त कष्टों का निवारण होता है। इस समय भाद्रपद का महीना चल रहा है और इस माह का पहला प्रदोष व्रत 12 सितंबर 2023, मंगलवार के दिन रखा जा रहा है, जिसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। ऐसे में चलिए जानते है भौम प्रदोष व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त...


Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर इस मुहूर्त में घर लाएं गणपति, जानिए गणपति स्थापना और पूजा विधि 
Bhaum Pradosh Vrat 2023 Date Shubh muhurat puja vidhi and mahatva
Bhaum Pradosh Vrat 2023 Date - फोटो : iStock
भौम प्रदोष व्रत 2023 तिथि
भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत 12 सितंबर 2023, मंगलवार को रखा जा रहा है। इसकी शुरुआत 11 सितंबर 2023 को रात 11 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो रही है और समापन 13 सितंबर 2023 को प्रात: 02 बजकर 21 मिनट पर होगा।
 
Bhaum Pradosh Vrat 2023 Date Shubh muhurat puja vidhi and mahatva
Bhaum Pradosh Vrat 2023 Date - फोटो : iStock
भौम प्रदोष व्रत 2023 पूजा का मुहूर्त
भौम प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 49 मिनट तक है।

Ganesh Utsav 2023: गणेश उत्सव के दस दिनों में लगाएं इन 10 चीजों का भोग, बप्पा पूरी करेंगे आपकी हर मनोकामना 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhaum Pradosh Vrat 2023 Date Shubh muhurat puja vidhi and mahatva
Bhaum Pradosh Vrat 2023 Date - फोटो : iStock
प्रदोष व्रत की पूजा सामग्री
पांच फल, पांच मेवा, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुश से बने आसन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगाजल, धूप दीप, रोली, मौली, पांच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, कपूर, चंदन, शिव व माता पार्वती के श्रृंगार की सामग्री आदि
विज्ञापन
Bhaum Pradosh Vrat 2023 Date Shubh muhurat puja vidhi and mahatva
Bhaum Pradosh Vrat 2023 Date - फोटो : iStock
भौम प्रदोष व्रत की पूजा विधि
  • भौम प्रदोष व्रत दिन प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें।
  • इसके उपरांत स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके उपरांत घर के मंदिर में दीप जलाएं और व्रत लेने का संकल्प लें।
  • फिर सायं काल में पुनः मंदिर में दीप जलाएं।
  • इसके उपरांत सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें, उन्हें पुष्प अर्पित करें।
  • भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती और भगवान गणेश की भी आराधना करें।
  • भगवान शिव को पांच फल, पंच मेवा और पंच मिष्ठान का भोग लगाएं।
  • आखिर में भगवान शिव की आरती करें।
  • संभव हो तो पूजन और अभिषेक के दौरान भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed