Happy New Year 2023: नए साल के पहले दिन भूल कर भी न करें ये काम, इन कार्यों से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
Happy New Year 2023: कहा जाता है कि यदि साल की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा वर्ष अच्छा बीतता है। पूरे वर्ष किसी भी चीज की कमी नहीं होती। साथ ही ईश्वर की कृपा से सभी कार्य बिना बाधा के पूरे होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Happy New Year 2023: आज से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। साल का पहला दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि यदि साल की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा वर्ष अच्छा बीतता है। पूरे वर्ष किसी भी चीज की कमी नहीं होती। साथ ही ईश्वर की कृपा से सभी कार्य बिना बाधा के पूरे होते हैं। शास्त्रों के अनुसार साल के पहले दिन कुछ विशेष कार्य करने से सालभर मां लक्ष्मी की कृपा, स्वास्थ लाभ, समृद्धि और ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कार्य हैं, जिन्हें साल के पहले दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना वर्ष भर परेशानियों से घिरे रह सकते हैं। चलिए जानते हैं साल 2023 के पहले दिन क्या करें और क्या न करें...
जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
नव वर्ष 2023 के पहले दिन क्या नहीं करना चाहिए
- नए साल के पहले दिन काले कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
- साल के पहले दिन भूलकर भी तामसिक भोजन, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ये जीवन में दुर्भाग्य लाता है। साथ ही धन हानि होती है।
- नए साल के पहले दिन किसी से विवाद न करें। घर और परिवार में शांति बनाए रखें। इस दिन गुस्से से बचें और हर किसी से प्रेम से बात करें।
- साल के पहले दिन घर के किसी भी कोने में अंधेरा न होने दें। इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।
- साल के पहले दिन गलती से भी बड़े-बुजुर्ग और महिलाओं का अपमान न करें। न ही इनके प्रति द्वेष का भाव मन में लाएं।
नव वर्ष के पहले दिन क्या करें
- साल 2023 के पहले दिन शुभ-लाभ, बंदनवार, लक्ष्मी जी के पद चिन्ह, स्वास्तिक चिन्ह्, घोड़े की नाल, तांबे से बनी सूर्य की प्रतिमा, फेंगशुई के लाल रिबन में बंधे तीन सिक्के जैसी शुभ चीजें घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इससे सालभर धन-संपदा में वृद्धि होगी।
- साल के पहले दिन गोमती चक्र, दक्षिणावर्ती शंख, लाफिंग बुद्धा, मोरपंख, लक्ष्मी-कुबेर यंत्र, चांदी का हाथी आदि चीजों की खरीदारी करने से ग्रह दोष दूर होगा।
- साल 2023 में के पहले दिन आदित्य मंडल, तिल, गुड़, गर्म कपड़े, अन्न, धन, सुहागनों को श्रृंगार का सामान दान करने से सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है।
- धन की देवी लक्ष्मी को उनकी प्रिय खीर, बताशे, मखाने, का भोग लगाएं और सभी देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करें।
- नए साल के पहले दिन छोटी हरी इलायची, चावल, चांदी का सिक्का, पीपल का पत्ता, पर्स में रखने से धन का अभाव नहीं रहेगा।