Anant Chaturdashi 2022 Wishes In Hindi: भगवान विष्णु को समर्पित अनंत चतुर्दशी का पर्व आज यानी 09 सितंबर 2022 को मनाया जा रहा है। अनंत चतुर्दशी को अनंत चौदस के नाम से भी जानते हैं। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। इस दिन उन्हें रक्षासूत्र बांधा जाता है। धर्म शास्त्रों में मान्यता है कि जो भी व्यक्ति अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करता है, उसे अनंत पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी का व्रत रखने व अनंत सूत्र को बांधने से आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से सभी सुखों को भोगने के बाद व्यक्ति अंत में मोक्ष को जाता है। यहां पर अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं दी जा रही हैं, जिसके जरिए आप अपनों शुभकामना भेज सकते हैं....
Anant Chaturdashi Wishes: अनंत चतुर्दशी आज, इन संदेशों के जरिए प्रियजनों को दीजिए शुभकामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर दो हमारे जीवन से दुख-दर्द का नाश
जगत के पालनहार पूर्ण कर दो सब काज
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं
उम्मीद के हजारों फूल खिलें
जीवन में हर खुशी आपको मिले
कभी न हो आपका दुखों से सामना
यही है अनंत चतुर्दशी पर हमारी कामना
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं
अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर आओ सब करें श्रीहरि विष्णु को नमन
हर कोई हो स्नेह से बंधा, मन की भक्ति कर दो अर्पण
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं
आपका और खुशियों का जन्म-जन्म का साथ हो
चारों ओर आपकी ही तरक्की की बात हो
जब भी कोई मुश्किल आए
भगवान विष्णु हमेशा आपके साथ हों
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं