फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav 2023: हनुमान जी के चमत्कारी मंदिर, जहां आकर सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी

Thu, 06 Apr 2023 01:59 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 06 Apr 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Ji Ke Prasidh Mandir Most Famous Hanuman Temples Of India
Hanuman Ji - फोटो : iStock

Hanuman Ji Ke Prasidh Mandir: आज यानी 06 अप्रैल को देशभर में भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और महाबली हनुमान की पूजा करते हैं। कलयुग में साक्षात और जाग्रत देव अगर कोई है, तो वह हनुमान जी हैं। मान्यता है कि हनुमान जी इस धरती पर हमारे बीच सशरीर मौजूद हैं। हनुमान जी को अपार शक्तियां प्राप्त हैं। उनके सामने किसी भी प्रकार की मायावी शक्ति ठहर नहीं सकती है। भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए पहले हनुमान जी की शरण में जाना होता है। वैसे तो देशभर में भगवान हनुमान के कई मंदिर हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ विशेष मंदिरों के बारे में बताएंगे, जो सिद्ध हैं। यहां आकर भक्तों के सभी मनोरथ पूरे होते हैं और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। चलिए जानते हैं हनुमान जी के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में... 


 
Hanuman Ji Ke Prasidh Mandir Most Famous Hanuman Temples Of India
मेहंदीपुर बालाजी - फोटो : Social Media

बालाजी मंदिर, मेहंदीपुर (राजस्थान)
बालाजी मंदिर राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर में स्थित है। ये मंदिर हनुमान जी का सबसे जाग्रत मंदिर माना जाता है। यहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर करीब 1 हजार साल पुराना माना जाता है। यहां पर हनुमान जी के साथ ही भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार और कोतवाल कप्तान की पूजा होती है। यह भारत के एकमात्र मंदिर है, जो काले जादू, भूत-प्रेत से पीड़ित लोगों को ठीक करने के लिए समर्पित है।  

Hanuman Ji Ke Prasidh Mandir Most Famous Hanuman Temples Of India
सालासर हनुमान मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सालासर हनुमान मंदिर, सालासर(राजस्थान)
यह मंदिर भी राजस्थान में ही है। हनुमान जी का यह प्रसिद्ध मंदिर चूरू जिले के सालासर गांव में है। यह पहला ऐसा हनुमान मंदिर है, जहां प्रतिमा दाड़ी व मूंछ वाली है। यह प्रतिमा एक किसान को खेत में मिली थी, जिसे सालासर में सोने के सिंहासन पर स्थापित किया गया है। हर साल लाखों श्रद्धालू यहां आकर दर्शन करते हैं और भगवान हनुमान से अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Ji Ke Prasidh Mandir Most Famous Hanuman Temples Of India
हनुमान मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

हनुमान धारा, चित्रकूट
उत्तर प्रदेश में सीतापुर के पास हनुमान धारा मंदिर है। यह मंदिर भी देशभर में काफी प्रसिद्ध है। दूर-दूर से यहां श्रद्धालु आते हैं। यहां हनुमान जी की मूर्ति के ठीक ऊपर दो कुंड हैं, जो हमेशा भरे रहते हैं और उनमें से पानी बहता रहता है। इस वजह से इसे हनुमान धारा मंदिर कहा जाता है। 

विज्ञापन
Hanuman Ji Ke Prasidh Mandir Most Famous Hanuman Temples Of India
प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान जी - फोटो : Facebook

प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान जी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहबाद) में एकमात्र ऐसा हनुमान मंदिर है, जहां हनुमान जी लेटे हुए हैं। इस मंदिर को लेटे हुए हनुमान मंदिर काहा जाता है। भगवान हनुमान का यह मंदिर काफी प्राचीन है। यह मूर्ति 20 फीट लंबी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed