फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav 2023: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है हनुमान जन्मोत्सव, जानिए कथा

Thu, 06 Apr 2023 07:21 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 06 Apr 2023 07:21 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2023 Hanuman Ji Ki Janam Katha Know Birth Story of Hanuman  Ji in Hindi
Hanuman Janmotsav 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक वर्ष में हनुमान जयंती का त्योहार दो बार मनाएं जाने की परंपरा है - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 को पवनपुत्र, संकटमोचन और भगवान शिव के रुद्रावतार भगवान बजरंगबली का जन्मोत्सव है। रामभक्त हनुमान को कलयुग के देवता और जल्द प्रसन्न होने वाले देवता माना गया है। हनुमानजी को भगवान शिव के 11वें अवतार माना जाता है। रामभक्त हनुमानजी के जन्म को लेकर दो तरह की धार्मिक मान्यताएं हैं। एक मान्यता के अनुसार हनुमानजी का जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था, वहीं इसके अलावा कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भी हनुमान जयंती मनाई जाती है। चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है तो वहीं कार्तिक महीने में हनुमान जयंती के रूप में। ऐसे में अब आपके मन में यह विचार चल रहा होगा कि साल में हनुमान जयंती दो बार क्यों मनाई जाती है? आइए जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कथा।

Hanuman Jayanti 2023 Hanuman Ji Ki Janam Katha Know Birth Story of Hanuman  Ji in Hindi
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जयंती साल में दो बार क्यों ?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक वर्ष में हनुमान जयंती का त्योहार दो बार मनाएं जाने की परंपरा है, दरअसल भगवान हनुमान का जन्मोत्सव एक बार ही मनाया जाता है जबकि दूसरी बार हनुमान जयंती को विजय दिवस के रूप मे मनाया जाता है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान हनुमान का जन्म कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर और स्वाति नक्षत्र में हुआ था। इस तरह से हनुमानजी का प्रगट्यपर्व यानी हनुमान जयंती कार्तिक माह की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। 
Hanuman Jayanti 2023 Hanuman Ji Ki Janam Katha Know Birth Story of Hanuman  Ji in Hindi
Happy Hanuman Jayanti 2023 - फोटो : iStock

चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव मनाने के पीछे का रहस्य हनुमान जी के बाल्य अवस्था में एक कथा से जुड़ा हुआ है। जैसे कि हम सभी जानते हैं हनुमान जी भगवान शिव के 11वें अवतार हैं और इन्हें अष्ट सिद्धियां और 
नो निधियां प्राप्त हैं। इस कारण से हनुमानजी की शक्तियां बहुत अधिक मानी गई हैं। एक बार की बात है कि हनुमान जी जब छोटे बालक थे तब उन्हें बहुत जोरों की भूख लगी। तब हनुमान जी ने सूर्य को फल समझकर और अपनी शक्ति के बल पर सूर्य देव निगल लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2023 Hanuman Ji Ki Janam Katha Know Birth Story of Hanuman  Ji in Hindi
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला

हनुमानजी ने जब सूर्यदेव को निगल रहे तब वहां पर पहले से राहु मौजूद था जो सूर्यदेव को भी अपना ग्रास बनाना चाहता था। हनुमानजी के द्वारा सूर्य को निगलते हुए देखते हुए राहु ने यह बात देवराज इंद्र को जाकर बताई। राहु की बात सुनकर इंद्रदेव क्रोधित हो गए और हनुमानजी को दंड देने के लिए उन पर वज्र से प्रहार किया। वज्र के प्रहार से हनुमान को दाढ़ी में चोट लगी और वे हीं बेहोश हो गए। जब यह बात पवनदेव को मालूम चली कि उनके पुत्र पर इंद्र ने वज्र से प्रहार किया वे क्रोधित होकर पूरे ब्रह्रांड की प्राण वायु को रोक दिया।  समूची सृष्टि की प्राणवायु रुक जाने से सभी लोगों में हाहाकार मच गया। तब ब्रह्राजी ने पवनदेव का समझाते हुए हनुमान जी को जीवनदान दिया। ऐसी मान्यता है यह दिन चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि थी जिस पर हनुमान जी को नया जीवनदान मिला था, इस कारण से हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2023 Hanuman Ji Ki Janam Katha Know Birth Story of Hanuman  Ji in Hindi
हनुमान जयंती 2019
हनुमान नाम क्यों पड़ा ?
संस्कृत भाषा में हनु को दाढ़ी कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार देवराज इंद्र के वज्र के प्रहार से बजरंगबली की दाढ़ी में चोट लगने से उनकी दाढ़ी तिरछी हो गई। इस कारण से भगवान बजरंगबली का नाम हनुमान पड़ा। हनुमान जयंती के त्योहार को देशभर में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed