चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन संकट मोचन भगवान हनुमान का जन्म हुआ है। इस बार 27 अप्रैल 2021 को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। यह दिन भगवान हनुमान के भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन मंदिरों में कई अनुष्ठान किए जाते हैं, हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और उन्हें भोग लगाया जाता है। हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को भय, ग्रह दोष और संकटो से मुक्ति प्राप्त होती है। हनुमान जयंती का दिन भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। यदि आप हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन विशेष उपायों को करके हनुमान जी की कृपा से संकटों से मुक्ति पा सकते हैं। जानते हैं हनुमान जयंती के उपाय।
Hanuman jayanti 2021: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 सरल उपाय, संकटो से मिलेगी मुक्ति
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन