फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा से मिलते हैं गजब के फायदे, नियमित पाठ करने से प्रसन्न होंगे बजरंगबली

Tue, 28 Feb 2023 09:55 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 28 Feb 2023 09:55 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa chanting Benefits in Hindi hanuman chalisa ke fayade
हनुमान चालीसा से मिलते हैं गजब के फायदे - फोटो : iStock

Hanuman Chalisa Benefits: हनुमान चालीसा गोस्वामी तुलसीदास की काव्य रचना है। कहा जाता है कि नियमित रूप से इसका जाप करने से जीवन की बाधाएं और बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं। यदि आप रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ नहीं कर पाते तो प्रत्येक मंगलवार और शनिवार के दिन इसका पाठ जरूर करें। हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि कलियुग में एक मात्र हनुमान जी ही जीवित देवता हैं। ये अपने भक्तों और आराधकों पर सदैव कृपालु रहते हैं और उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में कई तरह के चमत्कारी बदलाव देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं हनुमान चालीसा का पाठ करने से कौन से फायदे मिलते हैं... 



 
Hanuman Chalisa chanting Benefits in Hindi hanuman chalisa ke fayade
हनुमान चालीसा से मिलते हैं गजब के फायदे - फोटो : iStock
हनुमान चालीसा के फायदे

आर्थिक संकट से आपको मुक्ति पाने के लिए नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को अष्टसिद्धि और नवनिधि का दाता माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है। उसकी हर मनोकामना हनुमान जी पूरी करते हैं चाहे वह धन संबंधी इच्छा ही क्यों न हो।


 
Hanuman Chalisa chanting Benefits in Hindi hanuman chalisa ke fayade
हनुमान चालीसा से मिलते हैं गजब के फायदे - फोटो : iStock

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का भय है तो रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान चालीसा का एक दोहा है 'भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे। इस दोहे के अनुसार जो व्यक्ति नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसके आस-पास भूत-पिशाच और दूसरी नकारात्मक शक्तियां नहीं आती हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Chalisa chanting Benefits in Hindi hanuman chalisa ke fayade
हनुमान चालीसा से मिलते हैं गजब के फायदे - फोटो : iStock

इसके अलावा यदि आप मानसिक अशांति से परेशान हैं या आपको नींद नहीं आ रही है, तो हनुमान चालीसा का पाठ मानसिक शांति देता है। साथ ही इसका पाठ जीवन में उन्नति दिलाता है। 


 
विज्ञापन
Hanuman Chalisa chanting Benefits in Hindi hanuman chalisa ke fayade
हनुमान चालीसा से मिलते हैं गजब के फायदे - फोटो : iStock

छात्रों को नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। कहा जाता है कि छात्रों को हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। हनुमान चालीसा के अनुसार 'विद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर।।' यानी हनुमान जी स्वयं बुद्धिमान, गुणी और चतुर हैं। इसीलिए छात्रों को इसका पाठ अवश्य करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed