फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangalwar ke Upay: मंगलवार को करें बजरंगबली से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Tue, 28 Feb 2023 09:53 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 28 Feb 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
Mangalwar ke Upay know how to please bajrang bali on Tuesday Remedies in hindi
मंगलवार को करें बजरंग बली से जुड़े ये उपाय - फोटो : iStock

Mangalwar ke Upay : आज मंगलवार है। आज का दिन पवन पुत्र भगवान हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखकर पूजा करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। मंगलवार को पूजा करने से हनुमान जी अपने भक्तों पर आने वाले किसी भी प्रकार के कष्ट का निवारण कर देते हैं। इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है। राम भक्त हनुमान का सही विधि से किया गया पूजन बहुत मंगलकारी होता है। हनुमान जी अपने भक्तों के बिगड़े हुए काम बनाने में देर नहीं करते। हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के दाता हैं। उनकी उपासना से आध्यात्मिक बल की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि बजरंगबली के भक्त मंगलवार का व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। पूजा पाठ के अलावा आज के दिन किए गए कुछ उपाय भी मंगलकारी होते हैं। आइए जानते हैं वे उपाय क्या हैं...  

Kapoor Ke Upay: जल्द अमीर बनने के लिए करें कपूर के ये असरदार उपाय, वास्तु दोष होगा दूर और बनी रहेगी सुख-समृद्ध 

Mangalwar ke Upay know how to please bajrang bali on Tuesday Remedies in hindi
मंगलवार को करें बजरंग बली से जुड़े ये उपाय - फोटो : iStock
मंगल का उपवास
यदि आपको बात-बात पर गुस्सा आता है तो मंगलवार के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद हनुमान जी की पूजा करें। फिर पूरे दिन उपवास करें। मान्यता है कि प्रत्येक मंगलवार को ये उपाय करने से धीरे-धीरे गुस्सा कम होने लगेगा। आपको खुद स्वयं में बदलाव महसूस होंगे।
 
Mangalwar ke Upay know how to please bajrang bali on Tuesday Remedies in hindi
मंगलवार को करें बजरंग बली से जुड़े ये उपाय - फोटो : iStock
हनुमान चालीसा का पाठ
यदि मंगल ग्रह खराब है और आपको अशुभ फल दे रहा है तो आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। प्रतिदिन नहीं कर पा रहे तो हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इससे मन से नकारात्मक विचार दूर होते हैं भय से मुक्ति प्राप्त होती है और मन शांत रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangalwar ke Upay know how to please bajrang bali on Tuesday Remedies in hindi
मंगलवार को करें बजरंग बली से जुड़े ये उपाय - फोटो : iStock
किसी भिखारी को भोजन करवाएं
मंगलवार के दिन किसी भिखारी को भोजन करवाएं। इसके अलावा कोई बंदर दिखे तो उसे चने, गुड़, केले या मूंगफली खिला सकते हैं। इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं।  

विज्ञापन
Mangalwar ke Upay know how to please bajrang bali on Tuesday Remedies in hindi
मंगलवार को करें बजरंग बली से जुड़े ये उपाय - फोटो : iStock
गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें
मंगलवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर बजरंगबली को सिंदूर लगाकर उन्हें गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें। इसके बाद वहां पर बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। लगातार 11 मंगलवार तक इस उपाय को करने से तमाम संकट टलने लगते हैं।

Surya Gochar 2023: खत्म हुआ खरमास, सूर्य गोचर से इन राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed