Vidur Niti: पांचवा वेद माने जाने वाले महाभारत के सभी पात्रों की अपनी एक अलग विशेषता थी। इन्हीं पात्रों में एक ऐसा भी नाम शामिल था, जिनकी बुद्धिमता और ज्ञान को आज भी पूजा जाता है। इस पात्र का नाम था महात्मा विदुर। महात्मा विदुर महान विद्वान और दूरदर्शी थे। उन्हें संपूर्ण वेदों और शास्त्रों का ज्ञान था। विदुर जी और महाराज धृतराष्ट्र के बीच का संवाद विदुर नीति के रूप में जाना जाता है। विदुर नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जो आज भी लोगों को सही राह दिखाने का काम कर रही हैं। विदुर नीति की इन बातों को यदि अपने जीवन में उतार लिया जाए तो कई तरह की परेशानी का हल आसानी से निकाला जा सकता है। वहीं महात्मा विदुर ने कुछ ऐसी बातें भी बताई हैं जो व्यक्ति को अंधकार की ओर ले जाती हैं। यदि किसी व्यक्ति अंदर ये बातें तो तुरंत सुधार कर लेना चाहिए। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
Vidur Niti: अंधकार की ओर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा विदुर कहते हैं कि गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। यह व्यक्ति की सोचने और समझने की ताकत को छीन लेता है और छोटी समस्या को भी बड़ा बना देता है। गुस्सा व्यक्ति को हमेशा अंधकार की ओर ले जाता है, इसलिए व्यक्ति को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए।
खुद की प्रशंसा करना अच्छी बात है, लेकिन जो व्यक्ति हमेशा अपनी ही की प्रशंसा करता है और दूसरे की निंदा वह खुशहाल जीवन से दूर होता चला जाता है।
Positive Thoughts: कठिन समय भी हो जाएगा आसान, बस कर लें ये काम
महात्मा विदुर के अनुसार ज्यादा बोलने वाले व्यक्ति से दूर ही रहना चाहिए। जो लोग जरूरत से ज्यादा बोलते है वे छोटी-छोटी समस्याओं को भी पहाड़ बना देते हैं। व्यक्ति की यह आदत उसे सबसे दूर करने लगती है और एक समय ऐसा आता है जब व्यक्ति अकेला रह जाता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता से अधिक नहीं बोलना चाहिए।