{"_id":"5f4679625abce22e2d636388","slug":"guruwar-ke-upay-never-do-these-five-things-in-thursday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धन और ज्ञान की वृद्धि के लिए गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
धन और ज्ञान की वृद्धि के लिए गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 27 Aug 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बृहस्पति देव के उपाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारे धार्मिक एवं नीति शास्त्रों में कई प्रकार के नियमों का उल्लेख मिलता है। ये नियम पूजा पाठ, कर्मकांड से लेकर संस्कार एवं जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से संबंधित हैं। इन्हीं सब नियमों में यह भी शामिल है कि हमें गुरुवार के दिन किन चीजों से परहेज करना चाहिए। गुरुवार का दिन देवगुरू बृहस्पति का दिन है। बृहस्पति ज्ञान, धन, धर्म, वृद्धि एवं संतान आदि का कारक है। मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि बृहस्पति ग्रह की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन कुछ विशेष कार्यों को नहीं करना चाहिए। ये कार्य इस प्रकार हैं-
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ज्योतिष में बृहस्पति को महिलाओं की कुंडली में पति और संतान का कारक माना जाता है। माना जाता है कि गुरुवार को महिलाओं को अपना सिर नहीं धोना चाहिए। इसके साथ ही न तो उनको इस दिन अपने बाल कटवाने चाहिए। अगर वे ऐसा करती हैं तो इससे उनकी जन्मकुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है जिससे उनके दांपत्य जीवन में परेशानी आती है। पति व संतान की उन्नति भी रुक जाती है।
3 of 6
नाखून न काटें
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए और न ही दाड़ी बनानी या बनवानी चाहिए। क्योंकि शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो व्यक्ति ऐसा करता है तो वह देवगुरू बृहस्पति अशुभ फल प्राप्त होते हैं। व्यक्ति की आयु पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
केला
गुरुवार के दिन केले के फल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन केले के वृक्ष की पूजा होती है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार के दिन घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।
विज्ञापन
5 of 6
केला
गुरुवार को केले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए और शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए ऐसा करने से जल्दी ही जीवनसाथी की तलाश जल्द पूर्ण होती है। विवाह में आ रही अड़चने दूर होती हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।