फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhadrapada Purnima 2020: जानें क्या है महत्व, शुभ मुहूर्त और व्रत की विधि

Wed, 26 Aug 2020 01:59 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 26 Aug 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
bhadrapada purnima 2020 date shubh muhurat puja vrat vidhi importance in hindi
भादप्रद पूर्णिमा 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व माना गया है। इस तिथि को पुण्य फलदायक माना जाता है, यह तिथि भगवान सत्यनारायण को समर्पित की जाती है। पूर्णिमा तिथि की रात चंद्रमा अपने पूरे स्वरुप में होता है। हर माह पूर्णिमा तिथि पड़ती है, इस तरह से  पूरे वर्ष में 12 पूर्णिमा आती हैं। पूर्णिंमा तिथि के आधार पर ही हिंदी कैलेण्डर के माह बदलते हैं, इसलिए हर माह के नाम पर पूर्णिमा तिथि का नाम होता है, इसी तरह से भादप्रद मास की पूर्णिमा को भादप्रद पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा पूर्वभाद्र, उत्तरभाद्र नक्षत्र में रहता है। जानते हैं भादप्रद पूर्णिमा का महत्व, तिथि और व्रत विधि..

bhadrapada purnima 2020 date shubh muhurat puja vrat vidhi importance in hindi
भादप्रद पूर्णिमा 2020 महत्व (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भाद्रपद पूर्णिमा का महत्व
इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से व्यक्ति को धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। जो लोग पूर्णिमा के दिन व्रत करते हैं, उनके घर में सब प्रकार से सुख-समृद्धि का वास होता है। सारें कष्ट दूर होते हैं। इस दिन उमा-महेश्वर व्रत भी रखा जाता है। माना जाता है कि भगवान सत्यनारायण नें भी इस व्रत को किया था। इस दिन दान-स्नान का भी बहुत महत्व माना गया है। भादप्रद पूर्णिमा के दिन को इसलिए भी खास माना गया है क्योंकि इस दिन से श्राद्ध पक्ष का आरंभ होता है, और सोलह दिनों तक अपने पितरों से आशीर्वाद  प्राप्त करने के दिन होते हैं।  

bhadrapada purnima 2020 date shubh muhurat puja vrat vidhi importance in hindi
भादप्रद पूर्णिमा 2020 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भादप्रद पूर्णिमा तिथि और समय

1 सितंबर 2020 को सुबह 09:38 मिनट से पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी।
2 सितंबर 2020 को सुबह 10:53 मिनट पर पूर्णिमा तिथि समाप्त।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhadrapada purnima 2020 date shubh muhurat puja vrat vidhi importance in hindi
भादप्रद पूर्णिमा 2020 व्रत विधि (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस तरह से करना चाहिए भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत
भाद्रपद पूर्णिमा के दिन जल्दी प्रातःकाल के समय उठें स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद सबसे पहले पूजा घर की साफ-सफाई करें। अगर किसी पटरी पर प्रतिमा स्थापित करनी है तो पहले उस पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं, फिर भगवान सत्नारायण की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। भगवान सत्नारायण की पूजा में पंचामृत अवश्य बनाएं। प्रसाद में चूरमा बनाएं, विधिवत् पूजा करें और सत्यनारायण व्रत की कथा सुनें, इसके बाद सत्यनारायण भगवान के साथ शिव जी, माता लक्ष्मी, मां पार्वती की आरती करें। उसके बाद सभी को प्रसाद दें, और पूरे दिन उपवास करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed