फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मान्यता: गुरुवार के दिन करें इन पांच में कोई एक काम, धन-धान्य के भरेंगे भंडार

Thu, 15 Jul 2021 07:10 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 15 Jul 2021 07:10 AM IST
विज्ञापन
guruwar ke upay dhan prapti ke liye
गुरुवार के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

धार्मिक और ज्योतिष मान्यता के अनुसार, गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति का दिन है और देवताओं में भगवान विष्णुजी का दिन है। देवगुरु बृहस्पति वृद्धि के कारक हैं। जिन जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसती है उन्हें अपार धन की प्राप्ति होती है। उनके धन-संपत्ति में खूब वृद्धि होती है। वहीं जगत के पालनहार विष्णु जी धन की देवी मां लक्ष्मी के पति हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं और जब भगवान विष्णु  प्रसन्न होते हैं तो मां लक्ष्मी भी स्वयं प्रसन्न हो जाती हैं। इनकी आराधना से जातकों के जीवन में धन-वैभव, सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में यदि आप आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं और पैसों की तंगी लगातार बनी हुई है, धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिल रही है तो आपको गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना चाहिए। ये उपाय इस प्रकार हैं- 

guruwar ke upay dhan prapti ke liye
कोषाध्यक्ष कुबेर को स्थाई धन का देवता माना गया है। कुबेर भगवान की कृपा से धन संचय होता है। - फोटो : सोशल मीडिया

कोषाध्यक्ष कुबेर को स्थाई धन का देवता माना गया है। कुबेर भगवान की कृपा से धन संचय होता है। तांबे के पत्र पर कुबेर यंत्र अथवा श्री यंत्र अंकित अंकित करवाकर अपने पर्स में रखें। इसके अलावा गोमती चक्र, कौड़ी, केसर और हल्दी का टुकड़ा इनमें से कोई एक चीजे भी आप अपने पर्स में रख सकते हैं। इससे आपके पर्स में हमेशा प्रचुर मात्र में धन बना रहता है। ये सभी चीजें समृद्धि कारक मानी गई हैं।

guruwar ke upay dhan prapti ke liye
गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करने वाले से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। - फोटो : Pixabay

माना जाता है कि केले के वृक्ष में साक्षात भगवान विष्णु का वास होता है। गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करने वाले से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। वे भक्तों को सुख-समृद्धि, शांति का वरदान देते हैं। केले के वृक्ष को शुभ और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
guruwar ke upay dhan prapti ke liye
बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला

अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब चल रही है और आपके विवाह में बाधा आ रही है तो आपको किसी ज्योतिष से सलाह लेकर बृहस्पति देव का व्रत रखना चाहिए और केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे कुंडली में गुरुग्रह मजबूत होगा, और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। 

विज्ञापन
guruwar ke upay dhan prapti ke liye
इस दिन केले के पेड़ की पूजा का विधान है इसलिए इस दिन केला खाना वर्जित माना जाता है। - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन केले के पेड़ की पूजा का विधान है इसलिए इस दिन केला खाना वर्जित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार केले के वृक्ष में भगवान विष्णु जी का वास माना जाता है और गुरुवार का दिन उन्हें ही समर्पित होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed