फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima 2021: गुरु पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करने से होती है मनोकामना पूरी

Wed, 14 Jul 2021 09:01 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 14 Jul 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima 2021 guru purnima ke upay rashi anusar
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : @pixabay

गुरु पूर्णिमा पर्व हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा पर्व 24 जुलाई को मनाया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से इस दिन गुरु पूजन का विशेष महत्व होता है। भारत में इस दिन को बहुत श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। धार्मिक शास्त्रों में भी गुरु के महत्व को बताया गया है। गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि गुरु ही भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं। गुरु के बिना ज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। गुरु की कृपा से सब संभव हो जाता है। गुरु व्यक्ति को किसी भी विपरित परिस्थितियों से बाहर निकाल सकते हैं। गुरु पूर्णिमा महाकाव्य महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म दिवस मनाया जाता है। वेदव्यास संस्कृत के महान ज्ञाता थे। सभी 18 पुराणों का रचयिता भी महर्षि वेदव्यास को माना जाता है। वेदों को विभाजित करने का श्रेय भी महर्षि वेद व्यास को दिया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करके अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। राशि अनुसार ये उपाय इस प्रकार हैं- 

Guru Purnima 2021 guru purnima ke upay rashi anusar
मेष राशि

मेष राशि को पूर्णिमा के दिन आप गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।

Guru Purnima 2021 guru purnima ke upay rashi anusar
वृष राशि

इस राशि के लोगों के द्वारा पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2021 guru purnima ke upay rashi anusar
मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोग हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।

विज्ञापन
Guru Purnima 2021 guru purnima ke upay rashi anusar
कर्क राशि

इस राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed