फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोकामना की पूर्ति के लिए किस देवी-देवता की पूजा में कौन सी माला का करें उपयोग

Thu, 22 Oct 2020 05:43 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 22 Oct 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
god workship with the help of different mala mantra chant in fornt of lord and benefits
Mantra Jaap Mala

हम और आप सभी ईश्वर से अपने और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इसके लिए आप अपने कार्य के अलावा भगवान की पूजा-अर्चना भी करते है। मन को एकाग्र और विशेष कार्य की पूर्ति के लिए हम मंत्र जाप करते हैं। मंत्र जाप का पूरा फल मिले इसके लिए हम अलग-अलग प्रकार की मालाओं का प्रयोग करते हैं। माला का उपयोग इसलिए भी किया जाता है ताकि मंत्र जप की संख्या में कोई त्रुटि न हो सके। माला में लगे हुये दानों को मनका कहा जाता है, आमतौर पर माला में 108 मनके होते हैं परन्तु कभी कभी इसमें 27 अथवा 54 मनके भी होते हैं। आइए जानते हैं किस माला का प्रयोग किस देवता के लिए किया जाता है।

god workship with the help of different mala mantra chant in fornt of lord and benefits
Rudraksh Ki Mala

रुद्राक्ष की माला
रुद्राक्ष भगवान शंकर का अंश माना जाता है। इसलिए  शिवजी और शिव परिवार में विराजित सभी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए रुद्राक्ष की माला से जप करना विशेष लाभकारी होते हैं। महामृत्युंजय और लघुमृत्युंजय मन्त्र केवल रुद्राक्ष पर ही जपना चाहिए।

god workship with the help of different mala mantra chant in fornt of lord and benefits
Sfatik Ki Mala

स्फटिक की माला
बर्फ की तरह सफेद पारदर्शी मोती की यह माला एकाग्रता,सम्पन्नता और मन की शान्ति देने वाली मानी जाती है।श्री गणेश,माँ सरस्वती और माँ लक्ष्मी के मंत्र इस माला से जपना फलदाई है। धन प्राप्ति और एकाग्रता के लिए स्फटिक की माला धारण करना भी लाभ देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
god workship with the help of different mala mantra chant in fornt of lord and benefits
Haldi Ki Mala

हल्दी की माला
विशेष उद्देश्य की पूर्ती तथा मनोकामनाओं के लिए हल्दी की माला का प्रयोग किया जाता है। बृहस्पति देव तथा माँ बगलामुखी के मन्त्रों के लिए पीली हल्दी की माला का प्रयोग किया जाना शुभ होता है।वही काली माता की पूजा में काली हल्दी की माला का प्रयोग उत्तम रहता है। हल्दी की माला से ज्ञान और संतान प्राप्ति के मन्त्रों का जाप भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
god workship with the help of different mala mantra chant in fornt of lord and benefits
Chandan Ki Mala

चन्दन की माला
लाल और श्वेत चन्दन से बनाई जाने वाली चन्दन की माला बहुत शुभ होती है। देवी मां के मन्त्रों का जाप लाल चन्दन की माला से करना फलदायी होता है वहीं भगवान कृष्ण और विष्णुजी के मन्त्रों के लिए सफेद चन्दन की माला का प्रयोग अच्छा माना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed