फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केवल पति से प्यार के पांच चमत्कार

Tue, 05 Jul 2016 01:16 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
five sacred women in hindu mythology
पंचकन्‍या

शास्‍त्रों में कई तरह के व्रतों का ज‌िक्र क‌िया गया है इनमें मह‌िलाओं के ल‌िए सबसे जरुरी व्रत बताया गया है पत‌िव्रत। इस व्रत का मतलब होता है स्‍त्री अपने पत‌ि के प्रत‌ि पूरी तरह से वफादार और ईमानदार रहे। शास्‍त्रों में बताया गया है जो स्‍त्री इस बात का ध्यान रखती है उनमें अद्भुत क्षमता और ताकत आ जाती है ज‌िससे वह ऐसे काम भी कर सकती हैं जो दुन‌िया के ल‌िए असंभव और हैरान करने वाली होती है। यहां ऐसे ही 5 स्‍त्र‌ियों की बात की जा रही है ‌ज‌िन्होंने अपने पत‌िव्रत धर्म से असंभव काम को संभव कर द‌िखाया।

केवल पत‌ि से प्यार के पांच चमत्कार

five sacred women in hindu mythology
परशुराम रेणुका

भगवान परशुराम की माता का नाम रेणुका था। इनके बारे में कथा है क‌ि अपने पत‌‌िव्रत धर्म के कारण यह हर द‌िन रेत से कच्चे घड़े का न‌िर्माण करती थी और उस घड़े में नदी से पूजा के ल‌िए जल लेकर आती थी। एक बार एक गंधर्व जोड़ा नदी के पास प्रेम कर रहा था। इनका प्रेम देख लेने के देवी रेणुका का पत‌िव्रत भंग हो गया और कच्‍चे घड़े में जल लेकर नहीं आ पायी।

केवल पत‌ि से प्यार के पांच चमत्कार

five sacred women in hindu mythology
देवी अनुसुइया

देवी अनुसुइया का पत‌ि प्रेम और पत‌िव्रत ऐसा था क‌ि ब्रह्मा, व‌िष्‍णु और महेश को भी इनके पत‌िव्रत धर्म की परीक्षा के ल‌िए आना पड़ा। कथा है क‌ि पार्वती, लक्ष्मी और देवी सरस्वती से त्र‌िदेवों ने कहा क‌ि देवी अनुसुइया पृथ्वी पर सबसे बड़ी पत‌िव्रता है। देव‌ियों ने कहा क‌ि इसका प्रमाण क्या है। इस पर त्र‌िदेव देवी अनुसुइया के पास पहुंचे और उनसे स्तनपान की इच्छा जताई। देवी ने कहा क‌ि देवों की यह इच्छा पूरी होगी लेक‌िन इसके ल‌िए श‌िशु बनकर मेरी गोद में एक पुत्र के समान आना होगा। त्र‌िदेवों ने श‌िशु का रूप धारण क‌िया और रोने लगे। देवी अनुसुइया ने इन्हें स्तनपान कराया और पालने में सुला द‌िया। पार्वती, लक्ष्मी और देवी सरस्वती त्र‌िदेवों के श‌िशु बन जाने से परेशान हो गई और अनुसुइया से क्षमा मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल पत‌ि से प्यार के पांच चमत्कार

five sacred women in hindu mythology
तुलसी देवी

असुरराज जलंधर की पत्नी वृंदा जो मृत्यु के बाद तुलसी का पौधा बन गई। इनके बारे में कथा है क‌ि वृंदा ने अपने पत‌िव्रत की शक्त‌ि एक माला में डालकर अपने पत‌ि जलंधर को पहना द‌िया था। इस माला की वजह से जलंधर अजेय और अमर हो गया था। भगवान श‌िव और व‌िष्‍णु भी युद्ध में जलंधर के सामने ठहर नहीं पा रहे थे। अंत में भगवान व‌िष्‍णु ने छल से वृंदा का सतीत्व भंग कर द‌िया और तब जाकर जलंधर मारा जा सका।

विज्ञापन

केवल पत‌ि से प्यार के पांच चमत्कार

five sacred women in hindu mythology
राम सीता
देवी सीता ने अपने पत‌िव्रत से एक त‌िनके को ह‌थ‌ियार बनाकर रावण को भयभीत कर द‌िया। देवी सीता का पत‌िव्रत ऐसा था क‌ि अग्न‌ि से गुजरने पड़ भी उनका एक रोम तक नहीं जला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed